A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेअलीगढ़उत्तर प्रदेश
Trending

चंडौस की स्टील फैक्टरी में मिलीं अनियमितताएं

शिवानी जैन एडवोकेट की रिपोर्ट

चंडौस की स्टील फैक्टरी में मिलीं अनियमितताएं

 

अलीगढ़ । तालानगरी स्थित मनकामेश्वर फैक्टरी में अग्निकांड के बाद अन्य स्टील फैक्टरियों की जांच जारी है । मंगलवार को एसीएम द्वितीय संजय मिश्रा के नेतृत्व में टीम ने गभाना क्षेत्र की मेसर्स राठी आयरन स्टील्स , प्रा.लि .. रामपुर – शाहपुर रोड , चंडौस का निरीक्षण किया । यहां भी टीम को आग बुझाने से लेकर अन्य मामलों में अनियमितताएं मिलीं ।डीएम विशाख जी के निर्देश पर एसीएम द्वितीय संजय मिश्रा के नेतृत्व में मुख्य अग्निशमन , उप श्रम आयुक्त , आरएम यूपीसीडा , एडी कारखाना बोर्ड , क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी समेत सात सदस्यीय टीम ने सोमवार को तालानगरी व बौनेर क्षेत्र की तीन स्टील फैक्टरियों में जांच की थी । यहां तमाम कमियां मिलीं थी । एसीएम द्वितीय संजय मिश्रा ने बताया कि टीम एक सप्ताह में जांच के बाद अपनी संयुक्त रिपोर्ट डीएम को सौंपेंगी । इसके बाद ही संबंधित फैक्टरी संचालकों पर कार्रवाई एवं जिम्मेदारी तय होगी ।

Related Articles
Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!