A2Z सभी खबर सभी जिले की

हनुमान जयंती पर शांति व्यवस्था के लिए डिंडोरी प्रशासन की सख्ती

 डिंडौरी      कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया द्वारा आगामी 02 अप्रैल 2026 को मनाए जाने वाले हनुमान जयंती पर्व के मद्देनज़र जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन ने विभिन्न क्षेत्रों में कार्यपालिक दण्डाधिकारियों (मजिस्ट्रेट) की ड्यूटी लगाते हुए सख्त निगरानी के निर्देश जारी किए हैं।

           जारी आदेश के अनुसार, पर्व के दौरान सामाजिक सौहार्द बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए संबंधित थाना प्रभारियों के साथ समन्वय स्थापित कर अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

          अनुविभागीय दण्डाधिकारी शहपुरा, डिंडोरी एवं बजाग सहित तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार स्तर के अधिकारियों को उनके-अपने क्षेत्र में तैनात किया गया है। ये अधिकारी अपने कार्यक्षेत्र में शांति व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था के संधारण की जिम्मेदारी निभाएंगे।

             प्रशासन द्वारा शहपुरा, डिंडोरी, बजाग, समनापुर, अमरपुर, मेंहदवानी, करंजिया एवं अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने एवं किसी भी स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है।

Related Articles

यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है और हनुमान जयंती पर्व समाप्ति तक प्रभावशील रहेगा।

      जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि पर्व के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन या पुलिस को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!