A2Z सभी खबर सभी जिले की

डिंडोरी में जिला टास्क फोर्स व सतर्कता समिति की बैठक, पलायन करने वाले श्रमिकों पर विशेष चर्चा

 डिंडौरी  आज दिनांक 31 मार्च 2026 को डिंडोरी जिले में कलेक्टर सभागार में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दिव्यंशु चौधरी, पुलिस अधीक्षक, श्रीमति वाहनी सिंह , जिला श्रम कार्यलय डिंडौरी,  महिला एवं बाल विकास, जिला शिक्षा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्यविभाग, अग्रणी जिला प्रंबधक एवं एनजीओ जनसाहस की उपस्थिति में जिला टास्क फोर्स समिति एवं जिला सतर्कता समिति की बैठक संपन्न हुई।

बैठक में श्रम विभाग द्वारा पिछली समिति बैठक दिनांक 05 जनवरी 2026 के बाद की गई कार्यवाहियों की जानकारी प्रस्तुत की गई। इसमें विशेष रूप से बाल श्रम एवं बंधक श्रम (उन्मूलन) अधिनियम 1976 के अंतर्गत चलाए गए जागरूकता अभियान, शिविर तथा विभिन्न स्थलों पर किए गए निरीक्षणों का विवरण शामिल रहा।

बैठक का मुख्य एजेंडा  जिले से अन्य जिला एवं राज्यों में कार्य हेतु पलायन करने वाले श्रमिकों से संबंधित रहा। इस दौरान श्रम विभाग ने बताया कि बाहर काम करने जाने वाले श्रमिकों को पेसा एक्ट 1996 के तहत गठित समिति या ग्राम पंचायत में अपनी पूरी जानकारी दर्ज कराना अनिवार्य है। इसमें कार्यस्थल का पता, नियोजक (मालिक) का नाम, श्रमिकों की संख्या, नाम एवं आधार कार्ड जैसी जानकारी शामिल है।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  ने निर्देश दिए कि इस विषय को गंभीरता से देखते हुए सभी संबंधित निकायों को अवगत कराया जाए और सुनिश्चित किया जाए कि श्रमिक निर्धारित प्रक्रिया का पालन करें। बैठक में श्रमिकों की सुरक्षा, पारदर्शिता एवं शोषण की रोकथाम पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दियें

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!