मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
⚖️ जिला न्यायालय में अधिवक्ताओं की हड़ताल 📢 एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल लागू करने की मांग मिर्जापुर जिला न्यायालय में अधिवक्ताओं ने हड़ताल कर पूरे देश में एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल लागूEMRS जोबट में क्लस्टर स्तरीय फुटबॉल स्पोर्ट्स मीट का आयोजन, विधायक सेना महेश पटेल ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह जोबट। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) जोबट (खारी) में क्लस्टरकरोड़ों खर्च करने के बाद भी आंगनबाड़ी केंद्र का उपयोग नहीं हो रहाअवध यूथ क्लब की वार्षिक बैठक संपन्नश्री राम राजा मंदिर के सामने अव्यवस्थित पार्किंग हटाने की मांग, थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन*बरेली मे जर्जर टी.पी. नगर पुलिस चौकी का हुआ कायाकल्प, एसपी उत्तरी ने किया लोकार्पण गणमान्य लोग रहे मौजूद*सेना महेश पटेल ने महिलाओं व श्रद्धालुओं के साथ किया गरबा DEEPAK SHARMA CORRESPONDENTडिंडोरी: जिला संस्कृति महोत्सव में सरस्वती शिशु मंदिर के 30 भैया-बहिन विजेतायूजीसी रोलबैक की मांग को लेकर सवर्ण समाज की विशाल रैली – जिला मुख्यालय में उमड़ा जनसमूह, स्वामी आशुतोष जी महाराज के नेतृत्व में निकली रैलीहमीरपुर :जिला स्तरीय सीनियर बालक हॉकी चयन ट्रायल में 06 खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय चयन ट्रायल हेतु चयन⚖️ जिला न्यायालय में अधिवक्ताओं की हड़ताल 📢 एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल लागू करने की मांग मिर्जापुर जिला न्यायालय में अधिवक्ताओं ने हड़ताल कर पूरे देश में एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल लागूEMRS जोबट में क्लस्टर स्तरीय फुटबॉल स्पोर्ट्स मीट का आयोजन, विधायक सेना महेश पटेल ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह जोबट। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) जोबट (खारी) में क्लस्टरकरोड़ों खर्च करने के बाद भी आंगनबाड़ी केंद्र का उपयोग नहीं हो रहाअवध यूथ क्लब की वार्षिक बैठक संपन्नश्री राम राजा मंदिर के सामने अव्यवस्थित पार्किंग हटाने की मांग, थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन*बरेली मे जर्जर टी.पी. नगर पुलिस चौकी का हुआ कायाकल्प, एसपी उत्तरी ने किया लोकार्पण गणमान्य लोग रहे मौजूद*सेना महेश पटेल ने महिलाओं व श्रद्धालुओं के साथ किया गरबा DEEPAK SHARMA CORRESPONDENTडिंडोरी: जिला संस्कृति महोत्सव में सरस्वती शिशु मंदिर के 30 भैया-बहिन विजेतायूजीसी रोलबैक की मांग को लेकर सवर्ण समाज की विशाल रैली – जिला मुख्यालय में उमड़ा जनसमूह, स्वामी आशुतोष जी महाराज के नेतृत्व में निकली रैलीहमीरपुर :जिला स्तरीय सीनियर बालक हॉकी चयन ट्रायल में 06 खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय चयन ट्रायल हेतु चयन
A2Z सभी खबर सभी जिले की

नेशनल लोक अदालत एवं ‘मध्यस्थता राष्ट्र के लिए’ 3.0 अभियान की सफलता हेतु न्यायाधीशों की समीक्षा बैठक आयोजित

नेशनल लोक अदालत एवं ‘मध्यस्थता राष्ट्र के लिए’ 3.0 अभियान की सफलता हेतु न्यायाधीशों की समीक्षा बैठक आयोजित
WhatsApp Facebook

नेशनल लोक अदालत एवं ‘मध्यस्थता राष्ट्र के लिए’ 3.0 अभियान की सफलता हेतु न्यायाधीशों की समीक्षा बैठक आयोजित

12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों की हुई समीक्षा

अधिकाधिक मामलों को मध्यस्थता एवं लोक अदालत में निराकृत करने के दिए निर्देश

कोरिया, 07 अगस्त 2026/ माननीय सर्वोच्च न्यायालय के मार्गदर्शन में संचालित ‘मध्यस्थता राष्ट्र के लिए’ 3.0 अभियान तथा आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर 2026 को सफल बनाने के उद्देश्य से गत गुरुवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय, बैकुण्ठपुर के सभागार में समीक्षा एवं रणनीति बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बैकुण्ठपुर श्री योगेश पारीक ने की। उन्होंने न्यायालयों में लंबित ऐसे सभी उपयुक्त प्रकरणों का सूक्ष्म परीक्षण कर उन्हें अधिक से अधिक संख्या में मध्यस्थता के लिए संदर्भित करने के निर्देश दिए। साथ ही राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए समझौता योग्य प्रकरणों की पहचान कर संबंधित पक्षकारों को प्री-सिटिंग हेतु नोटिस जारी करने तथा उन्हें लोक अदालत के लाभों से अवगत कराने पर विशेष जोर दिया, ताकि अधिकाधिक मामलों का आपसी सहमति से निराकरण हो सके।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ने उक्ताशय की जानकारी दी।
बैठक में न्यायाधीशों ने न्यायिक कार्य के दौरान मध्यस्थता एवं लोक अदालत से संबंधित विभिन्न व्यवहारिक पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। इसमें पक्षकारों की सहभागिता, अधिवक्ताओं के सहयोग, उपयुक्त प्रकरणों का चयन, समयबद्ध रेफरल प्रक्रिया, समझौते की संभावनाओं का आकलन तथा प्रभावी समन्वय जैसे विषय शामिल रहे। अभियान के दिशा-निर्देशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को समन्वित रूप से कार्य करने के निर्देश दिए गए, जिससे अधिकाधिक प्रकरणों का सफल एवं शीघ्र निराकरण किया जा सके।

बैठक में मध्यस्थता केंद्र बैकुण्ठपुर के नोडल अधिकारी एवं न्यायाधीश श्री समीर कुजूर सहित जिला मुख्यालय में पदस्थ सभी न्यायाधीश उपस्थित रहे। वहीं सिविल न्यायालय मनेन्द्रगढ़, चिरमिरी एवं जनकपुर के न्यायाधीश वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।