A2Z सभी खबर सभी जिले की

जिला स्तरीय फुले प्रतिभा सम्मान समारोह 21 सितंबर 2025 को होगा 

 

रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां 9783029649

 

डीग जिले के कस्वे कामां में आज सैनी छात्रावास फुले नगर पहाड़ी रोड कामां पर सैनी कर्मचारी अधिकारी विकास संस्था एवं सैनी समाज कामां की संयुक्त बैठक आयोजित की गई।
सैनी कर्मचारी अधिकारी विकास संस्था के तहसील अध्यक्ष दौलत राम सैनी ने बताया की बैठक में सर्वसम्मति से प्रतिभा सम्मान समारोह 2025 सत्यशोधक समाज की स्थापना दिवस की पूर्व संध्या *21 सितंबर 2025 रविवार* को आयोजित करने का प्रस्ताव लिया गया।

Related Articles

सम्मान समारोह के लिए एक समारोह कमेटी बनाई गई, जिसमें संरक्षक मंडल में
*श्री रतिराम सैनी अध्यापक, छिछरवाडी*
*छगनलाल सैनी AAO,*
*गोविंद सैनी वरिष्ठ PTI,*
*गोपाल सैनी रिटायर्ड एयर फोर्स फौजी,*
*श्री तेजपाल सैनी रिटायर्ड अध्यापक,*

*कार्यक्रम संयोजक -*
*श्री कन्हैयालाल सैनी नर्सिंग ऑफिसर,* *सहसंयोजक*
*श्री प्रेमचंद सैनी अध्यापक* को तय किया गया ।
कार्यक्रम में सत्र 2024-25 की प्रतिभाओं के लिए निम्न योग्यताएं तय की गई ।
*1- कक्षा दसवीं एवं 12वीं में 80% या उससे अधिक अंकों से उत्तीर्ण*

*2- IIT,NEET परीक्षा द्वारा चयनित भारत के किसी भी कॉलेज में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी*

*3- राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में विजेता खिलाड़ी*

*4- स्नातक स्तर पर 85% या उससे अधिक अंकों से उत्तीर्ण विद्यार्थी*

*5- सितंबर 2024 से अगस्त 2025 के मध्य नवनियुक्त राज्य एवं केंद्रीय कर्मचारी*

*6- सत्र 2024 25 में सेवानिवृत होने वाले समाज बंधुओ का भी उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मान* किया जाएगा।

विद्यार्थियों को अपनी अंक तालिका , कर्मचारी के लिए उसकी नियुक्ति आदेश एवं जॉइनिंग,एवं आधार कार्ड की प्रति एक पासपोर्ट साइज फोटो के साथ में निर्धारित दस्तावेज संग्रह केंद्रों पर *15 सितंबर 2025 की रात्रि तक जमा करना होगा।*
बैठक में सम्मान समारोह के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए बेहतरीन एवं ऐतिहासिक स्वरूप में मनाने की योजना बनाई गई ।
बैठक में गैंदी लाल सैनी अध्यापक, दौलत राम, महावीर अध्यापक ओमप्रकाश सैनी विद्युत कर्मी, महेंद्र सैनी बरौलिया नर्सिंग ऑफिसर, गफ्फन सैनी, खुशीराम सैनी, हेमेंद्र हरसोलिया ,सुनील सैनी, हेमंत सैनी ,बच्चू सैनी बरोलिया, सुंदरलाल सैनी अध्यापक , प्रेमचंद सैनी सहित अनेको समाज बंधु उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button