A2Z सभी खबर सभी जिले की

केदारनाथ धाम पर भागवत कथा में किया वामन अवतार एवं राम जन्म की कथा का वर्णन

रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां 9783029649

 

डीग जिले के कस्वा कामां में बाबा केदारनाथ की पावन स्थली झिरी बिलोंद में आयोजित जगन्नाथ मंदिर भागवत कमेटी द्वारा श्रीमद्भागवत कथा में आज समुद्र मंथन की कथा वामन अवतार की कथा राजा अम्बरीष का प्रसंग सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र की कथा एवं राम जन्म की कथा का विस्तार पूर्वक वर्णन कथा व्यास पण्डित श्री रामजीलाल शास्त्री द्वारा किया गया किया आज चौथे दिन की कथा में केदारनाथ के आशीर्वाद से दाऊदयाल सोंखिया को यजमान के रूप में भागवत पूजा व व्यास पूजा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। भागवत कमेटी के व्यवस्थापक हरी कुम्हेरिया ने बताया कि आज दिनांक 18 अगस्त 2025 सोमवार को नन्द उत्सव एवं गिर्राज पूजा की कथा होगी एवं नन्द उत्सव व गोवर्धन पूजा का उत्सव मनाया जाएगा। कथा में कामां से खेमराज खंडेलवाल, प्रमोद पुजारी, हरप्रसाद नाटाणी, सुनील तमोलिया व अन्य तथा नजदीक के गांवों से सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन कथा सुनने के लिए पधार रहे हैं।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!