मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
Nale Mein Mila ek vyakti ka shavहमीरपुर :बाढ़ से भवानी समेत कई गांवों में मचा हाहाकार, कच्चे मकानों में पड़ी दरारेंहमीरपुर :मौदहा में किसान दूध डेयरी में छापेमारी, 64 हजार का दूषित खाद्य पदार्थ नष्टमुरबाड तालुक्यातील ST बस आगारात NCMC काढण्या साठी महिल्यांची रांग,स्व. वेस्ता पटेल की 23वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम, जरूरतमंद महिलाओं को साड़ियों का वितरणदिल्ली 11 वर्ष के बच्चे का अपहरण*जन-विश्वास अभियान में उमड़ा जनसैलाब, शिविर में सुनीं आमजन की समस्याएंकलेक्टर ने सक्का में नलजल योजना एवं फिल्टर प्लांट का किया निरीक्षणबिना मजबूत बेसमेंट के खड़े किए खंभे, बारिश में गिरा ट्रांसफार्मर; कलेक्टर ने जांच के बाद ठेकेदार पर कार्रवाई के दिए निर्देशशिक्षक दिवस पर पचमढ़ी के शिक्षक को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मानNale Mein Mila ek vyakti ka shavहमीरपुर :बाढ़ से भवानी समेत कई गांवों में मचा हाहाकार, कच्चे मकानों में पड़ी दरारेंहमीरपुर :मौदहा में किसान दूध डेयरी में छापेमारी, 64 हजार का दूषित खाद्य पदार्थ नष्टमुरबाड तालुक्यातील ST बस आगारात NCMC काढण्या साठी महिल्यांची रांग,स्व. वेस्ता पटेल की 23वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम, जरूरतमंद महिलाओं को साड़ियों का वितरणदिल्ली 11 वर्ष के बच्चे का अपहरण*जन-विश्वास अभियान में उमड़ा जनसैलाब, शिविर में सुनीं आमजन की समस्याएंकलेक्टर ने सक्का में नलजल योजना एवं फिल्टर प्लांट का किया निरीक्षणबिना मजबूत बेसमेंट के खड़े किए खंभे, बारिश में गिरा ट्रांसफार्मर; कलेक्टर ने जांच के बाद ठेकेदार पर कार्रवाई के दिए निर्देशशिक्षक दिवस पर पचमढ़ी के शिक्षक को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान
A2Z सभी खबर सभी जिले की

रामपुर: ट्यूबवेल का केबल काटते दो आरोपी पकड़े गए, कोतवाली स्वार में मुकदमा दर्ज

रामपुर: ट्यूबवेल का केबल काटते दो आरोपी पकड़े गए, कोतवाली स्वार में मुकदमा दर्ज
WhatsApp Facebook

रामपुर: ट्यूबवेल का केबल काटते दो आरोपी पकड़े गए, कोतवाली स्वार में मुकदमा दर्ज

देखिए रामपुर से जिला संवाददाता मनदीप काम्बोज की विशेष रिपोर्ट

रामपुर। जनपद रामपुर की कोतवाली स्वार क्षेत्र में ट्यूबवेल का केबल काटने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 303(2) एवं 317(2) के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एफआईआर के अनुसार, 19 जुलाई 2026 को सुबह करीब 6:30 से 7:00 बजे वादी अपने खेत स्थित ट्यूबवेल पर पहुंचा तो देखा कि दो व्यक्ति मोटर तक जाने वाला केबल (तार) काट रहे थे। शोर मचाने पर गांव के श्याम चन्द्र पुत्र आत्मा राम, मनदीप सिंह पुत्र प्रभजोत सिंह और जगदीश सिंह पुत्र जसवंत सिंह मौके पर पहुंच गए और दोनों व्यक्तियों को पकड़ लिया।

पूछताछ में एक ने अपना नाम भूरा पुत्र शरीफ तथा दूसरे ने नसीम अहमद पुत्र नन्ने अली, निवासी रतनमढ़ैया, थाना केलाखेड़ा, जनपद ऊधम सिंह नगर (उत्तराखंड) बताया। उनके पास मौजूद थैले की तलाशी लेने पर वादी के ट्यूबवेल का कटा हुआ केबल, लाल, पीले, नीले और काले रंग के तार, तार काटने का प्लास तथा लोहे काटने वाली आरी का ब्लेड बरामद हुआ।

इसके बाद दोनों आरोपियों को बरामद सामान सहित कोतवाली स्वार लाया गया। पुलिस ने एफआईआर संख्या 0265/2026 दर्ज कर मामले की विवेचना उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार को सौंपी है