A2Z सभी खबर सभी जिले की

जनपद औरैया में विचित्र पहल समाजसेवी संस्था द्वारकाधीश मंदिर परिसर में किया गया वृक्षारोपण

*० विपरीत परिस्थितियों में भी सदैव मुस्कुराने की प्रेरणा देते हैं पेड़ पौधे ० द्वारकाधीश मंदिर में पौधारोपण के उपरांत पर्यावरण गोष्ठी का आयोजन किया गया।* *० पौधों की सुरक्षा व देखभाल की जिम्मेदारी मन्दिर के सेवादारों को सौंपी गई।* 〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️ समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति, औरैया द्वारा पर्यावरण संरक्षण को दृष्टिगत रखते हुए जीवनधारा पौधारोपण अभियान लक्ष्य-5100 पौधों का पौधारोपण निरंतर चलाया जा रहा हैं, जिसके अंतर्गत आज दिनांक 19 जुलाई- 2026 दिन रविवार को प्रातः 7 बजे संस्था के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) के नेतृत्व में प्रार्थना नर्सिंग होम के समीप स्थित द्वारकाधीश मंदिर प्रांगण में मधु कामिनी, मालती बेल, हरसिंगार, बेलपत्र, चांदनी, गुड़हल, अशोक, हरसिंगार, चितवन, कदम आदि के पौधों का पौधारोपण किया गया, पौधों के देखभाल की जिम्मेदारी मन्दिर के सेवादारों को सौंपी गई। पौधारोपण के उपरांत पर्यावरण गोष्ठी का आयोजन किया गया, गोष्ठी को संबोधित करते हुए समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि स्वस्थ व प्रसन्नचित्त रहने के लिए पौधारोपण के अंतर्गत प्रकृति श्रृंगार बेहद जरूरी हैं, पेड़ पौधों के बिना मानव जीवन संभव नहीं है, पौधों का लालन पालन नन्हे बच्चों जैसा हैं, जीवनधारा पौधारोपण अभियान के अंतर्गत शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के प्रमुख मंदिरों, मस्जिद, गुरुद्वारा, सार्वजनिक स्थानों, पार्कों व मार्गों पर निरंतर लंबी आयु के सर्वाधिक आक्सीजन देने वाले पौधों के पौधारोपण हेतु अभियान चलाया जा रहा हैं, पौधारोपण के उपरांत समिति के सदस्यों द्वारा समय-समय पर विभिन्न स्थानों पर रोपित किए गए पौधों की सुरक्षा हेतु निरंतर देखभाल की जा रही हैं, जीवनधारा पौधारोपण अभियान के अंतर्गत लोगों को उनके मनपसंद के पौधों का भी निःशुल्क वितरण किया जा रहा हैं। समिति के संस्थापक ने बताया कि लक्ष्य पूरा होने तक पौधारोपण अभियान जारी रहेगा, पर्यावरण गोष्ठी के समापन पर मौजूद लोगों ने स्वयं अधिक से अधिक पौधारोपण करने व लोगों को पौधों का महत्व बताते हुए जागरूक करने की शपथ ली। पौधारोपण व पर्यावरण गोष्ठी में प्रमुख रूप से धर्म नारायण अग्रवाल (लोली), अंजू अग्रवाल, डॉ. उपेंद्रनाथ मिश्रा, पर्यावरण प्रहरी मनीष पुरवार (हीरु), बैंक से सेवानिवृत तेज बहादुर वर्मा, राकेश गुप्ता, नगर पालिका परिषद के जलकर प्रभारी राम आसरे गुप्ता, संतोष पोरवाल (साड़ी वाले) अनिल कुमार सोनी संतोष कुशवाहा, मंदिर के सेवादार शिवपाल, समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट व सतीश कुमार आदि पर्यावरण प्रहरी मौजूद रहे।

Show More
Back to top button