मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
अवैध हिरासत और रंगदारी मामला: सुरेरी के निलंबित SHO दिव्य प्रकाश सिंह और साथी पर 25-25 हजार का इनाम घोषित*बरेली महानगर Aimim ने ग्यारहवीं के मौके पर गौसपाक के झंडे पर फूलो की चादर पेश की*सीतापुर में ब्लॉक स्तरीय ग्राम बैगा और सरपंचों की बैठक, बैगा संस्कृति के संरक्षण पर विशेष मंथन,,,,जल संरक्षण एवं फसल विविधीकरण पर जोर, किसानों को टिकाऊ कृषि पद्धतियां अपनाने किया प्रेरित पीपलपानी में बायो रिसोर्स सेंटर का शुभारंभ, किसानों को मिला आधुनिक एवं प्राकृतिक कृषि का मापांढुर्णा में कलेक्टर की मैराथन बैठकें : राजस्व प्रकरणों में विलंब पर सख्ती, कृषि योजनाओं की समीक्षा और तीन आश्रितों को अनुकंपा नियुक्तिराजस्व प्रकरणों के निराकरण में अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं होगा – कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ*विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस समापन कार्यक्रम संपन्न*हमीरपुर :जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश; विकास कार्यों की रैंकिंग टॉप-10 में लाने के दिए आदेशहमीरपुर :मेगा विधिक जागरूकता शिविर के सफल आयोजन को लेकर विभागीय समन्वय बैठक आयोजितहमीरपुर :जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में की पहली जनसुनवाई, जनसमस्याओं के समयबद्ध एवं स्थायी निस्तारण पर दिया जोर, अधिकारियों को दिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देशअवैध हिरासत और रंगदारी मामला: सुरेरी के निलंबित SHO दिव्य प्रकाश सिंह और साथी पर 25-25 हजार का इनाम घोषित*बरेली महानगर Aimim ने ग्यारहवीं के मौके पर गौसपाक के झंडे पर फूलो की चादर पेश की*सीतापुर में ब्लॉक स्तरीय ग्राम बैगा और सरपंचों की बैठक, बैगा संस्कृति के संरक्षण पर विशेष मंथन,,,,जल संरक्षण एवं फसल विविधीकरण पर जोर, किसानों को टिकाऊ कृषि पद्धतियां अपनाने किया प्रेरित पीपलपानी में बायो रिसोर्स सेंटर का शुभारंभ, किसानों को मिला आधुनिक एवं प्राकृतिक कृषि का मापांढुर्णा में कलेक्टर की मैराथन बैठकें : राजस्व प्रकरणों में विलंब पर सख्ती, कृषि योजनाओं की समीक्षा और तीन आश्रितों को अनुकंपा नियुक्तिराजस्व प्रकरणों के निराकरण में अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं होगा – कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ*विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस समापन कार्यक्रम संपन्न*हमीरपुर :जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश; विकास कार्यों की रैंकिंग टॉप-10 में लाने के दिए आदेशहमीरपुर :मेगा विधिक जागरूकता शिविर के सफल आयोजन को लेकर विभागीय समन्वय बैठक आयोजितहमीरपुर :जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में की पहली जनसुनवाई, जनसमस्याओं के समयबद्ध एवं स्थायी निस्तारण पर दिया जोर, अधिकारियों को दिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश
Pandhurnaताज़ा खबरमध्य प्रदेश

पांढुर्णा में कलेक्टर की मैराथन बैठकें : राजस्व प्रकरणों में विलंब पर सख्ती, कृषि योजनाओं की समीक्षा और तीन आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति

पांढुर्णा/ कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष पांढुर्णा में प्रशासनिक कार्यों को लेकर लगातार तीन महत्वपूर्ण बैठकें और निर्णय लिए गए। राजस्व…

पांढुर्णा में कलेक्टर की मैराथन बैठकें : राजस्व प्रकरणों में विलंब पर सख्ती, कृषि योजनाओं की समीक्षा और तीन आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति
WhatsApp Facebook

पांढुर्णा/ कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष पांढुर्णा में प्रशासनिक कार्यों को लेकर लगातार तीन महत्वपूर्ण बैठकें और निर्णय लिए गए।

राजस्व प्रकरणों में अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं – कलेक्टर

सुबह आयोजित राजस्व प्रकरणों की समीक्षा बैठक में नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा, स्वामित्व योजना, भूमि आवंटन, राजस्व वसूली, फार्मर रजिस्ट्री, सीएम हेल्पलाइन तथा अवैध कॉलोनियों से संबंधित प्रकरणों की बिंदुवार समीक्षा की गई।

कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने निर्देश दिए कि 3 से 6 माह पुराने राजस्व प्रकरणों का प्राथमिकता से शीघ्र निराकरण किया जाए। केवल कागजी कार्यवाही नहीं, बल्कि जमीनी प्रगति दिखनी चाहिए। अनावश्यक विलंब या लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। तिगांव क्षेत्र में विलंब पाए जाने पर संबंधित पटवारी एवं राजस्व निरीक्षक को नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए। सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों पर उन्होंने एसडीएम पांढुर्णा एवं सौंसर को अधीनस्थों से समन्वय कर शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। आरबीसी 6(4) के प्रकरणों और राहत राशि वितरण की भी समीक्षा की गई।

कृषि योजनाओं की समीक्षा, कम पानी वाली फसलों को बढ़ावा देने पर जोर

इसके बाद कृषि विकास विभाग की समीक्षा बैठक में खरीफ फसलों, कृषि आदान, फसल प्रदर्शन, सिंचाई सुविधाओं और प्राकृतिक खेती मिशन की प्रगति देखी गई।

बताया गया कि खरीफ 2026 में 83,095 हेक्टेयर लक्ष्य के विरुद्ध 84,823 हेक्टेयर (102%) में बोनी हुई है, जिसमें मक्का, कपास, अरहर, सोयाबीन शामिल हैं। 22 सितंबर तक 56,471 मीट्रिक टन उर्वरक उपलब्ध रहा, जिसमें से 28,590 मीट्रिक टन का वितरण हो चुका है।

मूंगफली प्रदर्शन में पांढुर्णा एवं सौंसर में 500-500 हेक्टेयर का लक्ष्य पूरा कर 1,285 किसान लाभान्वित हुए। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में स्प्रिंकलर, ड्रिप के माध्यम से सिंचाई सुविधा, नलकूप खनन योजना में 4 में से 4 प्रकरण पूरे किए गए। कृषि यंत्र किराये की दुकान (CHC) योजना में 6 प्रकरण प्रक्रियाधीन हैं, जिसमें 40% तक अधिकतम 10 लाख अनुदान का प्रावधान है।

राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन (NMNF) में 6 क्लस्टर, 750 कृषक, 300 हेक्टेयर का लक्ष्य है, जिसके लिए 12 कृषि सखियों का चयन और 4 बायो इनपुट रिसोर्स सेंटर स्थापित किए जा रहे हैं।

वर्षा की स्थिति को देखते हुए कलेक्टर ने कृषि, जल संसाधन एवं राजस्व विभाग को निर्देशित किया कि किसानों को कम पानी वाली फसलों के लिए प्रोत्साहित किया जाए और कृषि विभाग उनके बीज का भंडारण व प्रचार-प्रसार करे।

तीन आश्रितों को मिली अनुकंपा नियुक्ति

इसी क्रम में कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने अनुकंपा नियुक्ति के तीन प्रकरणों का निराकरण करते हुए नियुक्ति आदेश जारी किए। सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशों एवं जिला स्तरीय समिति की अनुशंसा पर श्री रविकुमार पिता स्व. ईश्वरदयाल साहू (सुकलूढाना, छिंदवाड़ा), श्री अमन पिता स्व. धर्मेन्द्र टवेरकर (उमरानाला, मोहखेड़) तथा श्री शुभम पिता स्व. रूपचंद रबड़े (जलाराम वार्ड, पांढुर्णा) को कलेक्टर कार्यालय पांढुर्णा में सहायक ग्रेड-3 के पद पर नियुक्ति दी गई है। यह नियुक्ति 3 वर्ष की परिवीक्षा पर रहेगी और 15 दिवस में कार्यभार ग्रहण करना अनिवार्य होगा।

तीनों बैठकों में अपर कलेक्टर श्रीमती ज्योति ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर सुश्री मेघा शर्मा एवं सुश्री नेहा सोनी, एसडीएम पांढुर्णा श्रीमती अलका एक्का, एसडीएम सौंसर श्री सिद्धार्थ पटेल, उप संचालक कृषि श्री मोरिस नाथ सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।