मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
पांढुर्णा में जनसुनवाई: अपर कलेक्टर ने सुनीं नागरिकों की समस्याएंगोवर्धन और गौवंश की पूजा पर्यावरण संरक्षण और पशुधन संवर्धन का देती है संदेश* *-मंत्री डॉ. विजय शाह ने खंडवा की केशव धाम गौशाला में गोवर्धन पूजा की*छठ महापर्व 2026 को लेकर तैयारीया हुई तेज श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न होने पाए इसके लिए सारे इंतजाम किए जा रहा हैसंकल्प समूह की सराहनीय पहल, शासकीय विद्यालय रेहगांव में वाटर कूलर का लोकार्पणगरीब एवं असहाय लोगों के बीच ससम्मान बांटी गई मिठाई और दीपोत्सव सामग्री मां नेतुला मंदिर परिसर में सजी खुशियों की दीपावली.हमीरपुर :मारपीट में घायल महिला की मौत से भड़का आक्रोश, शव लेकर कोतवाली पहुंचे ग्रामीण, हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अड़े परिजन, पुलिस ने चार नामजद आरोपितों को हिरासत मेलियाहमीरपुर :रीवन रोड पर युवक से मारपीट कर नकदी, चांदी की जंजीर और मोबाइल छीना, चार लोगों पर आरोप, इको कार सवार युवकों पर लूटपाट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप, पीड़ित ने पुलिस कहमीरपुर :मौदहा और पढ़ोरी में देवारी नृत्य की धूम, लोक संस्कृति के रंग में रंगा बुंदेलखंड, दीवान शहीद बाबा के स्थान पर दिखी हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल, पढ़ोरी में मंदिर से निकली देहमीरपुर :स्मार्टफोन से घर बैठे बनाएं डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र, कोषागार जाने की झंझट होगी खत्मफ़टाके चलाने से बालक हुआ गंभीर रूप से घायलपांढुर्णा में जनसुनवाई: अपर कलेक्टर ने सुनीं नागरिकों की समस्याएंगोवर्धन और गौवंश की पूजा पर्यावरण संरक्षण और पशुधन संवर्धन का देती है संदेश* *-मंत्री डॉ. विजय शाह ने खंडवा की केशव धाम गौशाला में गोवर्धन पूजा की*छठ महापर्व 2026 को लेकर तैयारीया हुई तेज श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न होने पाए इसके लिए सारे इंतजाम किए जा रहा हैसंकल्प समूह की सराहनीय पहल, शासकीय विद्यालय रेहगांव में वाटर कूलर का लोकार्पणगरीब एवं असहाय लोगों के बीच ससम्मान बांटी गई मिठाई और दीपोत्सव सामग्री मां नेतुला मंदिर परिसर में सजी खुशियों की दीपावली.हमीरपुर :मारपीट में घायल महिला की मौत से भड़का आक्रोश, शव लेकर कोतवाली पहुंचे ग्रामीण, हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अड़े परिजन, पुलिस ने चार नामजद आरोपितों को हिरासत मेलियाहमीरपुर :रीवन रोड पर युवक से मारपीट कर नकदी, चांदी की जंजीर और मोबाइल छीना, चार लोगों पर आरोप, इको कार सवार युवकों पर लूटपाट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप, पीड़ित ने पुलिस कहमीरपुर :मौदहा और पढ़ोरी में देवारी नृत्य की धूम, लोक संस्कृति के रंग में रंगा बुंदेलखंड, दीवान शहीद बाबा के स्थान पर दिखी हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल, पढ़ोरी में मंदिर से निकली देहमीरपुर :स्मार्टफोन से घर बैठे बनाएं डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र, कोषागार जाने की झंझट होगी खत्मफ़टाके चलाने से बालक हुआ गंभीर रूप से घायल
Pandhurnaताज़ा खबरमध्य प्रदेश

जल संरक्षण एवं फसल विविधीकरण पर जोर, किसानों को टिकाऊ कृषि पद्धतियां अपनाने किया प्रेरित पीपलपानी में बायो रिसोर्स सेंटर का शुभारंभ, किसानों को मिला आधुनिक एवं प्राकृतिक कृषि का मा

पांढुर्णा, कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देशन में आज जिले के ग्राम पीपलपानी में बायो रिसोर्स सेंटर का शुभारंभ किया गया। उपसंचालक कृषि श्री मॉरिस नाथ द्वारा सेंटर का…

जल संरक्षण एवं फसल विविधीकरण पर जोर, किसानों को टिकाऊ कृषि पद्धतियां अपनाने किया प्रेरित पीपलपानी में बायो रिसोर्स सेंटर का शुभारंभ, किसानों को मिला आधुनिक एवं प्राकृतिक कृषि का मा
WhatsApp Facebook

पांढुर्णा, कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देशन में आज जिले के ग्राम पीपलपानी में बायो रिसोर्स सेंटर का शुभारंभ किया गया। उपसंचालक कृषि श्री मॉरिस नाथ द्वारा सेंटर का उद्घाटन किया गया।

इस अवसर पर किसान संगोष्ठी का आयोजन कर किसानों को प्राकृतिक एवं कम लागत वाली कृषि पद्धतियों तथा आगामी रबी मौसम की फसल योजना के संबंध में विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया।

कार्यक्रम में कृषि विभाग, आत्मा परियोजना, कृषि अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, बायो रिसोर्स सेंटर के संचालक, कृषि सखी, उन्नतशील किसान तथा प्राकृतिक खेती करने वाले किसान बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

रबी मौसम के लिए कम पानी वाली फसलों पर जोर

संगोष्ठी में आगामी रबी सीजन को देखते हुए किसानों को कम पानी की आवश्यकता वाली फसलों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने किसानों को चना, मसूर, सरसों एवं अलसी जैसी फसलों की खेती को बढ़ावा देने और उपलब्ध जल संसाधनों के समुचित एवं किफायती उपयोग की जानकारी दी।

टिकाऊ खेती की ओर कदम

अधिकारियों द्वारा किसानों को प्राकृतिक खेती, फसल विविधीकरण, जल संरक्षण तथा कृषि क्षेत्र में उपलब्ध नवीन तकनीकों को अपनाने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया गया। साथ ही बताया गया कि बायो रिसोर्स सेंटर के माध्यम से किसानों को समय-समय पर कृषि संबंधी उपयोगी जानकारी एवं तकनीकी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को स्थानीय परिस्थितियों एवं उपलब्ध जल संसाधनों के अनुरूप उपयुक्त फसल चयन के प्रति जागरूक करना तथा टिकाऊ और लाभकारी कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देना रहा।