मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
अवैध हिरासत और रंगदारी मामला: सुरेरी के निलंबित SHO दिव्य प्रकाश सिंह और साथी पर 25-25 हजार का इनाम घोषित*बरेली महानगर Aimim ने ग्यारहवीं के मौके पर गौसपाक के झंडे पर फूलो की चादर पेश की*सीतापुर में ब्लॉक स्तरीय ग्राम बैगा और सरपंचों की बैठक, बैगा संस्कृति के संरक्षण पर विशेष मंथन,,,,जल संरक्षण एवं फसल विविधीकरण पर जोर, किसानों को टिकाऊ कृषि पद्धतियां अपनाने किया प्रेरित पीपलपानी में बायो रिसोर्स सेंटर का शुभारंभ, किसानों को मिला आधुनिक एवं प्राकृतिक कृषि का मापांढुर्णा में कलेक्टर की मैराथन बैठकें : राजस्व प्रकरणों में विलंब पर सख्ती, कृषि योजनाओं की समीक्षा और तीन आश्रितों को अनुकंपा नियुक्तिराजस्व प्रकरणों के निराकरण में अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं होगा – कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ*विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस समापन कार्यक्रम संपन्न*हमीरपुर :जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश; विकास कार्यों की रैंकिंग टॉप-10 में लाने के दिए आदेशहमीरपुर :मेगा विधिक जागरूकता शिविर के सफल आयोजन को लेकर विभागीय समन्वय बैठक आयोजितहमीरपुर :जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में की पहली जनसुनवाई, जनसमस्याओं के समयबद्ध एवं स्थायी निस्तारण पर दिया जोर, अधिकारियों को दिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देशअवैध हिरासत और रंगदारी मामला: सुरेरी के निलंबित SHO दिव्य प्रकाश सिंह और साथी पर 25-25 हजार का इनाम घोषित*बरेली महानगर Aimim ने ग्यारहवीं के मौके पर गौसपाक के झंडे पर फूलो की चादर पेश की*सीतापुर में ब्लॉक स्तरीय ग्राम बैगा और सरपंचों की बैठक, बैगा संस्कृति के संरक्षण पर विशेष मंथन,,,,जल संरक्षण एवं फसल विविधीकरण पर जोर, किसानों को टिकाऊ कृषि पद्धतियां अपनाने किया प्रेरित पीपलपानी में बायो रिसोर्स सेंटर का शुभारंभ, किसानों को मिला आधुनिक एवं प्राकृतिक कृषि का मापांढुर्णा में कलेक्टर की मैराथन बैठकें : राजस्व प्रकरणों में विलंब पर सख्ती, कृषि योजनाओं की समीक्षा और तीन आश्रितों को अनुकंपा नियुक्तिराजस्व प्रकरणों के निराकरण में अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं होगा – कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ*विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस समापन कार्यक्रम संपन्न*हमीरपुर :जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश; विकास कार्यों की रैंकिंग टॉप-10 में लाने के दिए आदेशहमीरपुर :मेगा विधिक जागरूकता शिविर के सफल आयोजन को लेकर विभागीय समन्वय बैठक आयोजितहमीरपुर :जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में की पहली जनसुनवाई, जनसमस्याओं के समयबद्ध एवं स्थायी निस्तारण पर दिया जोर, अधिकारियों को दिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश
Jaunpurउत्तर प्रदेशक्राइम

अवैध हिरासत और रंगदारी मामला: सुरेरी के निलंबित SHO दिव्य प्रकाश सिंह और साथी पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

दुकान से उठाकर थाने के किचन में रखने और खाते से सवा दो लाख रुपये ट्रांसफर कराने का आरोप; SSP जौनपुर ने जारी किया आदेश जौनपुर (मनोज कुमार संवाददाता): खाकी पर दाग लगाने वाले अवैध…

अवैध हिरासत और रंगदारी मामला: सुरेरी के निलंबित SHO दिव्य प्रकाश सिंह और साथी पर 25-25 हजार का इनाम घोषित
WhatsApp Facebook

दुकान से उठाकर थाने के किचन में रखने और खाते से सवा दो लाख रुपये ट्रांसफर कराने का आरोप; SSP जौनपुर ने जारी किया आदेश
जौनपुर (मनोज कुमार संवाददाता):
खाकी पर दाग लगाने वाले अवैध हिरासत, मारपीट और जबरन धन उगाही के सनसनीखेज मामले में जौनपुर पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। सुरेरी थाने के निलंबित प्रभारी निरीक्षक (SHO) दिव्य प्रकाश सिंह और उनके सहयोगी राजनरायन गिरि पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर ने 25-25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार घोषित कर दिया है।

दोनों आरोपी मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। ​फर्जी क्राइम ब्रांच बनकर उठाया, थाने के किचन में दी थर्ड डिग्री
​जलालपुर थाना क्षेत्र के रामपुर सोइरी निवासी विजय राजभर ने पुलिस अधिकारियों को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 15 सितंबर की दोपहर करीब 1:30 बजे सादे कपड़ों में पहुंचे कुछ लोगों ने खुद को क्राइम ब्रांच का पुलिसकर्मी बताया और उन्हें जबरन दुकान से उठा ले गए।

आरोप है कि उन्हें सुरेरी थाने ले जाकर किचन में अवैध रूप से बंधक बनाकर रखा गया। ​वहां छोड़ने के एवज में 3 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई।

रकम न देने पर एनकाउंटर करने और झूठे मुकदमे में जेल भेजने की धमकी दी गई। इस दौरान उनके साथ जमकर मारपीट की गई और मोबाइल फोन छीन लिया गया।

जांच में यह भी तथ्य पुष्ट हुआ कि पुलिसकर्मियों द्वारा दो लोगों को अवैध हिरासत में रखकर उनके बैंक खातों से करीब 2 लाख 12 हजार रुपये ट्रांसफर कराए गए थे। ​जांच रिपोर्ट में पुष्टि के बाद दर्ज हुआ मुकदमा, SHO निलंबित
​मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारियों ने इसकी जांच एएसपी/सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता को सौंपी थी।

विभागीय जांच में पीड़ित के आरोपों की पुष्टि होने के बाद सुरेरी के थाना प्रभारी निरीक्षक दिव्य प्रकाश सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। इसके बाद जलालपुर और सुरेरी थाने में अलग-अलग धाराओं में मुकदमे कायम किए गए।

​जलालपुर थाने में बीएनएस की संगीन धाराओं में केस दर्ज
​थाना जलालपुर में दर्ज मु0अ0सं0-416/2026 में धारा 140(3), 310(2), 308(5), 352, 127(2) और 61(2) बीएनएस के तहत नामजद अभियोग पंजीकृत किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर 24 सितंबर को पुलिस ने इनाम का शिकंजा कसा।

इनामिया वांछितों का विवरण:
​दिव्य प्रकाश सिंह पुत्र स्व० कृष्ण कुमार सिंह, निवासी ग्राम अकोई, थाना कोतवाली, जनपद मिर्ज़ापुर। ​राजनरायन गिरि पुत्र बाबुलनाथ गिरि, निवासी ग्राम देहुआ, थाना सुरेरी, जनपद जौनपुर।

​पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति में आमजन से अपील की गई है कि उक्त वांछितों के संबंध में कोई भी सूचना मिलने पर तत्काल नजदीकी थाने या जौनपुर पुलिस को सूचित करें, सूचना देने वाले का नाम व पता पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।