A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशकुशीनगर

थाना तरया सुजान पुलिस द्वारा एक अदद ट्रक कंटेनर वाहन कीमत लगभग 50,00,000/- (पचास लाख रुपये) की सम्पत्ति गैंगेस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत की गयी जब्त

 पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में जनपद कुशीनगर में कानून व्यवस्था को और सुदृढ बनाये जाने व अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जाने के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अभिनव त्यागी के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जितेन्द्र सिंह कालरा के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 22.03.2024 को थाना तरया सुजान पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 92/2024 धारा 3(1) से सम्बन्धित अभियुक्त मो0 विलाल पुत्र अजीज सा0 वार्ड न0 17 लाल बाग कनेटा रोड हसनपुर थाना कोतवाली हसनपुर जनपद अमरोहा ज्योतिबा फूलेनगर के द्वारा अवैधानिक कृत्यो से अर्जित सम्पत्ति से एक अदद कंटेनर वाहन संख्या UP23T8461 ट्रक कंटेनर कीमत लगभग 50,00,000/ (पचास लाख रुपये) को धारा उत्तर प्रदेश गिरोह बंद एंव समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधि0 1986 के अन्तर्गत जब्त किया गया।

*जब्तीकरण की गयी सम्पत्ति का विवरण-*
(कुल कीमत लगभग 50,00,000/ (पचास लाख रुपये)
एक अदद कंटेनर वाहन संख्या UP23T8461 (कीमत लगभग 50,00,000/- (पचास लाख रुपये)

*जब्तीकरण की कार्यवाही करने वाली टीम-*
1. प्र0नि0 आशुतोष सिंह थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर
2. अपराध निरीक्षक महेन्द्र प्रताप सिंह थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर
3. वउ0नि0 श्याम लाल निषाद थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर
4. हे0मो0 सुचित कुमार थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर
5. का0 सुनील यादव थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर
6. का0 सुधीर गौड़ थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर
7. का0 प्रियांशु यादव थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर
8. का0 श्रीकृष्ण मौर्य थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर
9. का0 अवनीश सिंह थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर

 

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!