A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:ठेकेदारों ने नगरपालिका अध्यक्ष पर लगाए भेदभाव के आरोप 

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ़ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा हमीरपुर। नगरपालिका में विकास कार्य कराने वाले पंजीकृत फर्मों के ठेकेदारों ने नगरपालिका अध्यक्ष पर अपने लोगों को ठेका देने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। वहीं नगरपालिका अध्यक्ष ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए दबाव बनाने का तरीका बताया है।

नगरपालिका में पंजीकृत फर्म श्री साईं कृपा का. एण्ड सप्लायर,मे. चौधरी का. एण्ड सप्लायर,मे. बी. एल. का.,मे. सत्यम का.,शिवेंद्र सिंह का. और अभारती बिल्डर्स के ठेकेदारों ने उपजिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि, वह लोग लम्बे समय से नगरपालिका द्वारा कराए जाने वाले विकास कार्य करा रहे है और नगरपालिका के पंजीकृत ठेकेदार हैं।सभी ठेकेदारों ने बताया कि बीते बीस जनवरी को उन्होंने आनलाईन टेंडर डाले थे लेकिन लेकिन नेशनल हाईवे पर लम्बा जाम होने के कारण मुहरबंद लिफाफा जमा करने में कुछ विलम्ब हो गया जिसके चलते नगर पालिका में उनके मुहरबंद लिफाफे जमा नहीं हुए। समस्त ठेकेदारों ने नगरपालिका अध्यक्ष पर अपने चहेते लोगों यानि भाई भतीजा वाद का आरोप लगाते हुए मामले की जांच की मांग की है।

Related Articles

नगरपालिका अध्यक्ष ने आरोपों को बताया बेबुनियाद और दबाव बनाने का तरीका 

इस सम्बन्ध में नगरपालिका अध्यक्ष रजा मोहम्मद ने बताया कि वह सारे टेंडर वैसे भी निरस्त हो चुके हैं, आगामी समय में दोबारा टेंडर डाले जाएंगे और वैसे भी टेंडर प्रक्रिया पंद्रह दिन की थी इन्हे पहले जमा कर देना चाहिए बाकि उनके द्वारा मात्र दबाव बनाने के लिए ऐसा किया जा रहा है। बाकि उनके सारे आरोप बेबुनियाद हैं क्यूंकि जब टेंडर प्रक्रिया निरस्त हो गई तो भाई भतीजा वाद कहाँ रहा।

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!