A2Z सभी खबर सभी जिले की

अपनी मांगो को लेकर आजाद अध्यापक शिक्षक संघ मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को 8 फरवरी को सौंपेगा ज्ञापन

कर्मचारियों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने का किया आवाह्न

डिंडोरी:- आजाद अध्यापक शिक्षक संघ जिला डिंडोरी द्वारा 8 फरवरी 2026 को जिला मुख्यालय पर आयोजित पुरानी पेंशन बहाली रैली को सफल बनाने के लिए जिले के समस्त विकासखंड के ब्लॉक अध्यक्ष जिला पदाधिकारी से प्रत्येक अध्यापक तक विभिन्न संसाधन से संपर्क अभियान किया जा रहा है जिला अध्यक्ष देवेंद्र दीक्षित ने जिले के समस्त एन.पी.एस.धारी कर्मचारियों समस्त कर्मचारी संगठनो समस्त जिले के अध्यापकों से आग्रह किया है कि प्रांतीय अध्यक्ष भरत पटेल की आवाह्न पर मध्य प्रदेश की संपूर्ण जिले में ज्ञापन दिया जाना है जिससे डिन्डौरी जिले मे भी ज्ञापन दिया जायेगा जिसमें पुरानी पेंशन बहाली वरिष्ठता और ग्रेच्युटी का लाभ प्रथम नियुक्ति दिनांक से देने सहित अन्य मांगों को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया है दीक्षित ने अपने विज्ञप्ति में बताया है कि दिनांक 8 फरवरी 2026 को भगवान बिरसा मुंडा मैदान पुरानी डिंडोरी में सभा आयोजित होगी इसके बाद रैली निकाली जाएगी सभा एवं रैली उपरांत मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन कलेक्टर डिण्डौरी  को अपनी लंबित मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपा जाएगा संघ की प्रमुख मांगो मे ई- अटेंडेंस प्रणाली को तत्काल बंद करना अध्यापक संवर्ग एवं गुरुजियों की सेवा अवधि की गणना प्रथम नियुक्ति दिनांक से करना पुरानी पेंशन योजना बहाल करना ग्रेच्युटी सहित अन्य वैधानिक लाभ प्रदान करना शिक्षकों की अन्य लंबित मांगों का शीघ्र निराकरण शामिल है संघ ने  जिले की शत- प्रतिशत  शिक्षको से आवाह्न किया है कि अपनी उपस्थिति से आंदोलन को सदैव सफल किया है एक बार  पुनः अपने -अपने साथियों को सूचित कर ज्यादा-ज्यादा संख्या मे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने की अपील की

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!