A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

हरपालपुर में यूजीसी बिल के समर्थन में प्रदर्शन*

*हरपालपुर में यूजीसी बिल के समर्थन में प्रदर्शन*

हरपालपुर (हरदोई) में भीम आर्मी एकता मिशन और ओबीसी संगठन के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को यूजीसी बिल के समर्थन में एक प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस प्रदर्शन में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया और यूजीसी बिल के समर्थन में नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर “यूजीसी बिल लागू करो”, “दलित पिछड़ों को न्याय दो” जैसे नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यूजीसी बिल लागू होने से विश्वविद्यालय में दलित और पिछड़ों के साथ हो रहे भेदभावपूर्ण रवैये पर अंकुश लग सकेगा।

प्रदर्शन के बाद नायब तहसीलदार देशराज भारती को एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें यूजीसी बिल को जल्द से जल्द लागू करने की मांग की गई है। इस मौके पर मलौथा प्रधान ओमप्रकाश वर्मा, संजीव कुशवाहा बबलू, जावित्री बौद्ध, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि वेदराम कुशवाहा, रूबल वर्मा, पंकज कश्यप, अंशुल श्रीवास्तव डब्बू, विभूति सिंह राजपूत, अनूप राजपूत शारदा बौद्ध अंकुर गौतम आदि मौजूद रहे।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!