A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:सडक किनारे रखा ट्रांसफार्मर और झुके पोल दे रहे हादसे को न्योता

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

सुमेरपुर हमीरपुर। ग्राम पंचायत टेढ़ा में बांदा मार्ग किनारे लगा विद्युत ट्रांसफार्मर हादसे को न्योता दे रहा है।

ग्राम पंचायत टेढ़ा में बांदा मार्ग किनारे आर्यावर्त बैंक के समीप लगा विद्युत ट्रांसफार्मर के दोनों पोल तिरछा होकर जमीन की तरफ झुक गए। जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इसी मार्ग से रात दिन अधिकारियों को आना-जाना होता है। इसके बाद भी इस पर नजर नहीं पड़ रही है। टेढ़ा के पूर्व प्रधान सौरभ सिंह ने बताया कि वह इसको ठीक कराने की शिकायत कर चुके हैं। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है। टेढ़ा सब स्टेशन के अवर अभियंता महेश चंद तिवारी ने बताया कि उन्हें दो दिन पूर्व ही चार्ज प्राप्त हुआ है। मामले की जानकारी नहीं है। शनिवार को वह टेढ़ा जाकर मौके का निरीक्षण करके कार्यवाही करेंगे।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!