A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:बड़ी देवी मंदिर में भंडारे के साथ नौ दिवसीय अनुष्ठान का समापन

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा हमीरपुर । नगर के प्रमुख धार्मिक स्थल बड़ी देवी मंदिर में चल रही नौ दिवसीय कथा का कल विधि-विधान के साथ समापन हो गया। इस पावन अवसर पर आज विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

भंडारे की शुरुआत कन्या पूजन और कन्या भोज के साथ हुई, जिसके पश्चात आम जनमानस के लिए प्रसाद वितरण शुरू हुआ। पूरी श्रद्धा और सेवा भाव के साथ स्वयंसेवकों ने हजारों लोगों को भोजन कराया। श्रद्धालुओं का मानना है कि कथा श्रवण के बाद भंडारे में शामिल होने से मन को शांति और आध्यात्मिक संतोष की प्राप्ति होती है। देर शाम तक मंदिर परिसर में विशाल भंडारे के साथ साथ जय माता दी के जयकारे गूंजते रहे।

Related Articles

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!