A2Z सभी खबर सभी जिले की

हनी ट्रैप मामले में बड़ी कार्रवाई

बानसूर पुलिस ने गिरफ्तार की आरोपी महिला

पुलिस थाना बानसूर ने हनी ट्रैप के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला शिक्षा विभाग में शारीरिक शिक्षक के पद पर कार्यरत है।

आरोपी महिला चेतना गुप्ता ने परिवादी को बलात्कार के झूठे मुकदमे में फंसाने के नाम पर वर्ष 2019 से रुपये ऐठने शुरू किए थे। महिला करीब 25 लाख रुपये परिवादी से ले चुकी थी।

पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत के निर्देशन में थानाधिकारी सुरेंद्र मलिक ने टीम के साथ कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। महिला को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!