A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :घटिया निर्माण की खुली पोल, एक साल में ध्वस्त हुई सीसी

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

सुमेरपुर हमीरपुर । वार्ड संख्या दो में हाईवे से इमिलिया थोक को जोड़ने के लिए एक वर्ष पूर्व बनाया गया सीसी मार्ग एवं नाली घटिया निर्माण के चलते ध्वस्त हो गया। इससे एक किसान नेता के प्लांट में बस्ती का पानी एकत्र हो रहा है। किसान नेता ने मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से की है।

भाकियू नेता संतोष सिंह ने बताया कि उनका प्लाट वार्ड संख्या दो में श्री गायत्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के बगल में है। इंटर कॉलेज की बाउंड्रीवाल एवं उनके प्लाट की बाउंड्रीवाल के मध्य एक वर्ष पूर्व नगर पंचायत ने इमलिया थोक जाने के लिए सीसी मार्ग एवं नाली का निर्माण कराया था। घटिया निर्माण के चलते सीसी के साथ नाली ध्वस्त गई है और बस्ती का पानी उनके प्लांट में भरने से उसकी बाउंड्रीवाल ध्वस्त हो गई है,जिससे प्लाट तालाब बन गया है। किसान नेता ने उच्च अधिकारियों से मामले की शिकायत करके कार्यवाही की मांग की है। नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी दिनेश चंद्र आर्य ने बताया कि मामला संज्ञान में हैं। जांच कराई जा रही है। घटिया निर्माण होने पर संबधित ठेकेदार से वसूली कर ध्वस्त निर्माण को पुनः कार्य कराया जाएगा।

Related Articles

 

 

Show More
Check Also
Close
Back to top button