

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

25 घंटे जेसीबी चला कर चीखल्दा से सोडल बाबा 5 किलोमीटर तक के परिक्रमा पथ मार्ग पर झाड़िया साफ सफाई : कई वर्षों से अधूरा पड़ा है परिक्रमा पथ मार्ग

मनावर। जिला धार।। अक्सर देखा गया है कि जनता जब ठान लेती है तो वो कार्य करके दिखाती है.. कौन कहता है आसमान में छेद नहीं होता एक पत्थर तो उछालो यारों… यह कहावत नर्मदा नगर के ग्रामीणों ने चरितार्थ कर दी। ग्राम नर्मदा नगर के ग्रामीणों ने साबित कर दिया कि हम सरकार के भरोसे नहीं हे। ग्राम नर्मदा नगर के ग्रामीण पिछले कई वर्षों से शासन प्रशासन से आवेदन निवेदन करते आ रहे हैं की जो चीखल्दा से सोडल बाबा तक 5 किलोमीटर का मार्ग नमामि देवी नर्मदे अभियान के अंतर्गत परिक्रमा मार्ग अधूरा पड़ा है, लेकिन आज तक उसका डामरीकरण नहीं हुआ। मार्ग पर बड़ी-बड़ी झाड़ियां होने से परिक्रमा वासियों ने अपना मार्ग ही बदल लिया है। क्योंकि यहां पर आए दिन मार्ग खराब होने से व झाड़ियां होने से जंगली जानवरों का खतरा बना रहता है। इसी को देखते हुए ग्रामीणों ने चंदा लगभग 25000 रुपए एकत्रित कर जन सहयोग से झाड़ियो की सफाई का कार्य शुरू कर दिया। मार्ग में गड्ढे एवं मुरूम से भी लेवल किया जा रहा है।
चीखल्दा से सोडल बाबा तक नर्मदा परिक्रमा पथ मार्ग का निर्माण अधूरा.. नमामि देवी नर्मदा मिशन के अंतर्गत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मां नर्मदा के दोनों किनारों पर नर्मदा यात्रा के दौरान नर्मदा परिक्रमा वासियों के लिए डामरीकरण पथ के निर्माण कार्य की घोषणा कर कार्य को शीघ्र प्रारंभ किया था। इस पथ को बनाने के लिए करोड़ों रुपए का बजट सरकार ने खर्च किया व पथ के दोनों और पौधरोपण भी किया गया। इसका उद्देश्य नर्मदा परिक्रमा कर रहे लोगों को साफ रास्ता मुहैया कराने के लिए व कटीली झाडियों से बचाने के लिए व घुमावदार रास्तों से निजात दिलाने का था। क्षेत्र में लगभग कई जगह परिक्रमा पथ बनाए जा चुके हैं। ग्राम चिखल्दा से नर्मदा किनारे सोडल बाबा खंडवा बड़ौदा स्टेटहाईवे तक का मार्ग जिसकी दूरी लगभग 5 किलोमीटर है यह मार्ग आज तक नहीं बनाया गया है, जो नर्मदा परिक्रमा पथ में स्वीकृत है। ग्राम नर्मदा नगर के ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग का अतिशीघ्र निर्माण किया जाए। जिससे नर्मदा परिक्रमा कर रहे लोगों को दिक्कतों का सामना ना हो। वर्तमान में यह मार्ग नहीं बनने से परिक्रमा वासियों को काफी घूमकर सोडल बाबा जाना पड़ रहा है। इस मार्ग से सैकड़ों किसान जुड़े हुए हे।
जन सहयोग से झाड़ियां की सफाई में मुख्य भूमिका.. राजन जी आरएसएस प्रमुख, संजय पुरोहित नर्मदा शुमंगल, लोकेंद्र सोलंकी नर्मदा सुमंगल, सेमल्दा घाट प्रमुख महेंद्र सोलंकी, गोपाल पाल एडवोकेट, ग्राम नर्मदा नगर के जन सहयोगी भारत सिंह मुजाल्दा, शेखर परमार, संतोष चोयल, विनोद सतपुडा, सुरेश बाबा मुकाती, मोहन भाई, दीपक मुकाती, राधेश्याम गहलोत, सुशील पाटीदार, गोमा लाल चोयल, गोविंद राठौर, सुनील सेप्टा, गौरव मुकाती, नरेश भाई चोयल, हरजीलाल राठौर, अविनाश मुकाती, शैलू राठौर, जगत सिंह मुजाल्दा, गोमालाल चोयल, भगवान बरफा, कैलाश चौयल, लोकेश मुकाती, चेतन, जगदीश व मोतीलाल परमार की अहम भूमिका रही।
कैलाश चौयल ग्राम नर्मदा नगर ने कहा कि.. हम यहां से गुजरने वाले परिक्रमा वासियों को देखते थे बड़ी-बड़ी झाड़ियां व रास्ता खराब होने से वो परेशान हो रहे थे। हम गांव वालों ने चंदा इकट्ठा कर जेसीबी से रास्ते को सुधारने का मन बनाया और तीन दिन में रास्ता सुधार दिया। सभी ग्राम वासियों ने सहयोग किया।
आर वि सिंग एसडीओ एनवीडीए कुक्षी ने कहा कि… हमने चीखल्दा से सोडल बाबा मार्ग का डामरीकरण का प्रस्ताव पूर्व में भेजा था जो स्वीकृत नहीं हुआ। अभी शासन ने नवीन प्रस्ताव मांगे हैं। हम क्षेत्र के सभी प्रस्ताव तैयार कर 1 महीने में भेज देंगे।