A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:अखिल भारतीय वालीबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में मुरादाबाद को हरा आजमगढ़ ने जीती ट्राफी

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा हमीरपुर। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी परछा में अखिल भारतीय वालीबॉल प्रतियोगिता का बुधवार को सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबला खेला गया। जिसमे आजमगढ़ ने फाइनल मुकाबला जीत ट्राफी कर कब्जा कर लिया।

मंगलवार को मौदहा विकासखंड क्षेत्र के ग्राम परछा में बीते एक फरवरी शुरू हुए अखिल भारतीय वालीबॉल प्रतियोगिता का बुधवार को सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबला खेला गया जो देर रात तक चलता रहा। इस मुकाबले में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे सपा के राष्ट्रीय सचिव एवं वालीबॉल खेल में स्वर्ण पदक विजेता बांदा निवासी हसनउद्दीन सिद्दीकी ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मुकाबला शुरू कराया। जिसका पहला सेमीफाइनल मुकाबला आजमगढ़ व हरियाणा के मध्य पांच-पांच सेटो के साथ खेला गया। जिसमे आजमगढ़ ने यह मुकाबला 4-1 से अपने नाम दर्ज कर लिया। इसके बाद दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला मुरादाबाद व जौनपुर के मध्य 25-25 सेटो के साथ खेला गया। जिसमे मुरादाबाद शुरुआती तीनों सेट जीतकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। इसके बाद मुरादाबाद व आजमगढ़ के बीच फाइनल का रोमांचक मुकाबला पांच पांच सेटों के साथ खेला गया। जिसमे आजमगढ़ ने 4-1 फाइनल अपने नाम दर्ज कर लिया। इस दौरान वालीबॉल प्रतियोगिता देखने के लिए हजारों की संख्या में आस-पास सहित अन्य जनपदों से आए खेल प्रेमी परछा खेल ग्राउंड में उपस्थित होकर खेल का आनन्द लेते दिखे। उक्त मुकाबले में रैफरी की भूमिका सद्दाम व जमाल ख़ान ने निभाई जबकि संचालन पौथिया निवासी अमित सचान व रोहित सैनी ने किया।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!