A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर: शादी की पहली रात दुल्हन ने दूल्हे के साथ रहने से किया इनकार

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

हमीरपुर जनपद के राठ कोतवाली क्षेत्र में शादी के बाद एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि विवाह की पहली रात ही दुल्हन ने पति के साथ रहने से साफ इनकार कर दिया।

पति धरम के अनुसार, सुहागरात पर दुल्हन ने कहा कि वह इस शादी से खुश नहीं है और वह किसी अन्य युवक से प्रेम करती है। दुल्हन ने यह भी आरोप लगाया कि उसके घरवालों ने मारपीट और दबाव डालकर जबरन उसकी शादी कराई है।

Related Articles

घटना के बाद दोनों पक्षों में कहासुनी और तनाव की स्थिति बन गई। मामला बढ़ने पर परिजनों ने स्थानीय पुलिस से संपर्क किया। राठ कोतवाली में दोनों पक्षों को बुलाकर समझौते का प्रयास किया जा रहा है।

फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!