*लोकेशन डेहरी* *_रिपोर्ट नरेंद्र सिरवी_* *डेहरी राशन दुकान घोटाले का खुलासा: दो माह से बंद, हितग्राहियों का राशन लैप्स* जुलाई में दुकान खुली तो मिला झटका- “आपका राशन पहले ही समाप्त हो चुका है”; ग्रामीणों में आक्रोश, जांच व कानूनी कार्रवाई की मांग डेहरी। ग्रामीण क्षेत्र की राशन दुकान पर बड़े स्तर का अनियमितता का मामला सामने आया है। पिछले दो महीनों से दुकान बंद रहने के कारण सैकड़ों हितग्राहियों को उनका उचित राशन नहीं मिल सका। जब जुलाई माह में दुकान खोली गई, तब राशन लेने पहुंचे लाभार्थियों को दुकानदार ने बताया कि उनका दो महीने का राशन पहले ही लैप्स (समाप्त) हो चुका है। ग्रामीणों ने बताया कि मार्च-अप्रैल या अप्रैल-मई के आसपास से दुकान बंद पड़ी थी। इस दौरान कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। जब दुकान खुली तो हितग्राहियों को न केवल राशन से वंचित रखा गया, बल्कि उनके बकाए राशन को भी लैप्स कर दिया गया। **ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन** इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने दुकान के बाहर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया और संबंधित अधिकारियों से तत्काल जांच कर दोषी दुकानदार व संलग्न अधिकारियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। एक स्थानीय निवासी ने बताया, “हम गरीब लोग राशन पर निर्भर रहते हैं। दो महीने से दुकान बंद थी, अब कह रहे हैं राशन लैप्स हो गया। यह सरासर लूट है।” *मांगें* ग्रामीणों ने जिला प्रशासन, खाद्य एवं रसद विभाग तथा स्थानीय विधायक से अपील की है कि: – राशन दुकान की तत्काल जांच कराई जाए – लैप्स किए गए राशन को पुनः जारी किया जाए – दोषी दुकानदार और मिले-जुले अधिकारियों पर कानूनी कार्रवाई की जाए – भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए जाएं यह घटना सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) में व्याप्त लापरवाही और भ्रष्टाचार को फिर एक बार उजागर करती है।