
रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां 9783029649
डीग जिले के कामा कस्वे में 2 दिवसीय श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कामां उत्सव के रूप में मनाया गया !
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कामां उत्सव का आगाज 16 अगस्त 2025 शनिवार को सुबह शहनाई वादन से शुरू हुआ! जो सुबह 10 बजे रंगोली, मेहंदी एवं चित्रकला प्रतियोगिता दोपहर 2 बजे राधाकृष्ण व महापुरुष पौशाक प्रतियोगिता सांय 7 बजे से कोट ऊपर रासलीला का आयोजन हुआ ! रात्रि 12 बजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव जन्म दर्शन से हुआ !
दूसरे दिन 17/08/2025 को शहनाई वादन से शुरू हो प्रातः 10 बजे नंदोत्सत्व सांय 3 बजे शोभायात्रा कृष्ण दल राधा दल एवं लोक कलाकारों की मंडलियों के साथ निकली ! शाम 5 बजे मटकी फोड़ कार्यक्रम तथा रात्रि 8बजे से राजस्थानी लोक कलाकारों द्वारों सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ !
दो दिवसीय कामां उत्सव पर्यटन विभाग व कामां नगरपालिका के तत्वावधान में कामां कामवन धाम केविभिन्न मंदिरों में किया गया !