मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
क्षेत्रीय विद्यालयीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन।बाबा मुक्तेश्वरपुरी गौशाला, कोसली के चुनाव का संशोधित शेड्यूल जारी, 11 अक्टूबर को होगा मतदानपुंछ पुलिस ने लोरन में ग्रामीण युवा एकता शिविर आयोजित किया, बटालकोट जियारत में चलाया स्वच्छता अभियान सरदार वल्लभभाई पटेल के एकता और राष्ट्र निर्माण के संदेश से युवाओं को किया प्रेRCI के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर तक परचम, बानसूर का बढ़ाया मानपिकअप की टक्कर से गर्भवती महिला की मौत, दो बच्चों के साथ पैदल जा रही थी महिलाबड़वानी, अत्यंत दुखद, घर में खेल रहा, था ५ वर्षीय मासूम साप के काटने से हुई दर्द नाक मूठ।।ऑपरेशन हवा लात के तहत लिस्टेड गुंडा गिरफ्तार 10 अपराधी मामले दर्ज भेजा गया जेल।आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में राजनीतिक पक्षपात के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांगहमीरपुर :तेज रफ्तार सफारी ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत, टक्कर के बाद सड़क पर गिरे बुजुर्ग को सफारी ने कुचला, शव घसीटने का आरोपहमीरपुर :खेत से निकलने के विवाद में दिव्यांग किसान की हत्या, सिर पर सब्बल से वार का आरोपक्षेत्रीय विद्यालयीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन।बाबा मुक्तेश्वरपुरी गौशाला, कोसली के चुनाव का संशोधित शेड्यूल जारी, 11 अक्टूबर को होगा मतदानपुंछ पुलिस ने लोरन में ग्रामीण युवा एकता शिविर आयोजित किया, बटालकोट जियारत में चलाया स्वच्छता अभियान सरदार वल्लभभाई पटेल के एकता और राष्ट्र निर्माण के संदेश से युवाओं को किया प्रेRCI के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर तक परचम, बानसूर का बढ़ाया मानपिकअप की टक्कर से गर्भवती महिला की मौत, दो बच्चों के साथ पैदल जा रही थी महिलाबड़वानी, अत्यंत दुखद, घर में खेल रहा, था ५ वर्षीय मासूम साप के काटने से हुई दर्द नाक मूठ।।ऑपरेशन हवा लात के तहत लिस्टेड गुंडा गिरफ्तार 10 अपराधी मामले दर्ज भेजा गया जेल।आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में राजनीतिक पक्षपात के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांगहमीरपुर :तेज रफ्तार सफारी ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत, टक्कर के बाद सड़क पर गिरे बुजुर्ग को सफारी ने कुचला, शव घसीटने का आरोपहमीरपुर :खेत से निकलने के विवाद में दिव्यांग किसान की हत्या, सिर पर सब्बल से वार का आरोप
A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :जल जीवन मिशन की शिकायतों के निस्तारण में आई तेजी, अधिकांश समस्याओं का समाधान

हमीरपुर :जल जीवन मिशन की शिकायतों के निस्तारण में आई तेजी, अधिकांश समस्याओं का समाधान
WhatsApp Facebook

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

हमीरपुर। जनपद में जल जीवन मिशन के तहत पेयजल आपूर्ति से जुड़ी शिकायतों के निस्तारण में जिला प्रशासन ने तेजी लाई है। जिलाधिकारी अभिषेक गोयल के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) सुरेश कुमार लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं, जिसके चलते बीते दो दिनों में अधिकांश शिकायतों का समाधान कर दिया गया है, जबकि शेष कार्य भी निर्धारित समय-सीमा में पूरे किए जा रहे हैं।अपर जिलाधिकारी ने बताया कि गुढ़ा गांव में मरम्मत कार्य पूरा कर पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी गई है तथा अतिरिक्त पाइपलाइन बिछाकर व्यवस्था मजबूत की गई है। सायर के मजरा नत्थूपुरवा में लो-प्रेशर की समस्या दूर कर नियमित जलापूर्ति शुरू कर दी गई है। उपरी गांव के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पाइपलाइन चोकिंग हटाकर अधिकांश घरों में पानी पहुंचा दिया गया है, जबकि शेष घरों में आपूर्ति बहाल करने के लिए टीम कार्यरत है।खंडेहीजार में पाइपलाइन बिछाने का कार्य पूरा होने के बाद जलापूर्ति शुरू कर दी गई है। वहीं सरहा गांव में पुरानी पाइपलाइन की चोकिंग दूर करने के लिए अतिरिक्त पाइपलाइन बिछाई जा रही है। ग्राम भुलसी के निरीक्षण में ऑपरेटर की लापरवाही मिलने पर उसे अंतिम चेतावनी देकर व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा विधायक डॉ. मनोज कुमार प्रजापति के साथ ग्राम सिसोलर का निरीक्षण कर दो सप्ताह के भीतर जलापूर्ति में सुधार के निर्देश कार्यदायी संस्था को दिए गए।उन्होंने बताया कि शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए कार्यदायी संस्था की पुरानी टीम के स्थान पर दिल्ली से नई तकनीकी टीम तैनात की गई है, जो क्षेत्र में भ्रमण कर मौके पर समस्याओं का समाधान कर रही है। इससे परियोजनाओं के संचालन और अनुरक्षण कार्यों में उल्लेखनीय तेजी आई है।जनपद में पेयजल समस्याओं के समाधान के लिए 24×7 कंट्रोल रूम भी संचालित किया जा रहा है। आमजन अपनी शिकायत सहायक अभियंता अनुराग कुमार और जूनियर इंजीनियर अलकेश कुमार को दर्ज करा सकते हैं, जिनका प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा।अपर जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन प्रत्येक शिकायत के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए प्रतिबद्ध है और जल जीवन मिशन की सभी परियोजनाओं की नियमित समीक्षा कर हर ग्रामीण परिवार तक निर्बाध एवं स्वच्छ पेयजल पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।