

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। भाजपा (धार) ग्रामीण जिला प्रवास कार्यक्रम अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा के प्रदेशअध्यक्ष पवन पाटीदार का मनावर नगर प्रथम आगमन पर पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओ द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम के अनुसार गणपुर, सिंघाना, गंधवानी, मनावर, बाकानेर, टवलाई, धरमपुरी, सुन्द्रेल होते हुवे मांडव पहुंचकर विश्राम किया। उनके साथ पिछड़ा मोर्चा के धार जिलाध्यक्ष नीलेश राठौर, नरेन्द्र राठौर साथ थे।

नगर आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जोश के साथ उनका स्वागत किया। नगर पालिका अध्यक्ष अजय पाटीदार, जिला उपाध्यक्ष सौरभ शर्मा, रामेश्वर पाटीदार, धीरज पाटीदार, नगर मण्डल अध्यक्ष मोनू पाटीदार, सिंघाना मण्डल अध्यक्ष प्रकाश पांडे मंचासीन रहे। नगर मण्डल महामंत्री अमित शर्मा, दिनेश जौहरी सहित कार्यकर्ताओं ने दुपट्टा पहना कर स्वागत किया। सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार ने श्यामाप्रसाद मुखर्जी व श्रद्धेय अटल जी का जिक्र करते हुवे कहा कि इस भारतीय जनता पार्टी को हमारे वरिष्ठजन ने बून्द बून्द से सींचा है। आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में भाजपा जानी जाती है। मोर्चे के जिलाध्यक्ष नीलेश राठौर ने अपने वक्तव्य में कहा कि पवनजी पार्टी के छोटे से छोटे कार्यकर्ता के घर जा कर मिलते है और संगठन को गतिमान बनाने में कोई कसर बाकी नही रखते पूर्ण कर्मठता से वे आपना काम कर करते है। पूर्व नपा अध्यक्ष पन्नालाल पाटीदार, देवाराम पाटीदार, सुरेश पाटीदार गड़ीवाले, भानालाल पंवार, तुकाराम पाटीदार, उपस्थित रहे। सभा पश्चात सभी पदाधिकारी गण व कार्यकर्ता वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुचे वहां पर पाटीदार समाज के युवाओं ने प्रदेश अध्यक्ष को साफा बांधकर स्वागत सम्मान किया। संचालन विकाश पाटीदार ने आभार मयूर पाटीदार ने माना।