सुल्तानपुर लम्भुआ सकरसी गांव, पोस्ट भरखरे, थाना शिवगढ़ क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 70 वर्षीय माता प्रसाद यादव की कथित तौर पर उनके ही बड़े बेटे बजरंगी यादव ने हत्या कर दी। इस मामले में बजरंगी यादव के बेटे बृजेश यादव का नाम भी आरोपियों में सामने आया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार माता प्रसाद यादव के दो बेटे थे—बजरंगी यादव और विनोद यादव। विनोद यादव की करीब 12 वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी थी। इसके बाद माता प्रसाद यादव अपने दिवंगत बेटे विनोद के परिवार के साथ रहते थे। विनोद के तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटियां और एक बेटा शामिल हैं।बताया जा रहा है कि जमीनी रंजिश को लेकर 17/12/2025 की सुबह करीब 7:00 बजे माता प्रसाद यादव पर हमला किया गया, जिसमें उनके दोनों पैर बुरी तरह टूट गए। हालत गंभीर होने पर उन्हें पहले भदैया ले जाया गया, जहां से शाम को सुलतानपुर जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। इलाज के दौरान 18/12/2025 की सुबह करीब 4:30 बजे उनकी मौत हो गई।घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। परिजनों का आरोप है कि इस हमले के पीछे बड़ा बेटा बजरंगी यादव और उसका बेटा बृजेश यादव हैं, जो सकरसी गांव के ही रहने वाले हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है।