A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

हत्या मामले में फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी रज्जो गुर्जर समेत तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

हत्या मामले में फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी रज्जो गुर्जर समेत तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां डीग 9783029649

डीग –  डीग जिले की पहाड़ी थाना पुलिस ने हत्या के एक मामले में फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी रज्जो गुर्जर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया हत्या है। आरोपियों को मुखबिर की सूचना के आधार पर नगर रोड स्थित बरखेड़ा चौराहे से पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों में रज्जो पुत्र प्रहलाद गुर्जर, घनश्याम पुत्र रामहंस गुर्जर और नत्थी पुत्र भभूती गुर्जर निवासियान बोड़ोली ढहर, थाना पहाड़ी शामिल हैं। थाना अधिकारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि यह मामला करीब एक माह पहले बोड़ोली ढहर गांव में पत्तल परोसने को लेकर हुए विवाद से जुड़ा है। विवाद के दौरान सैनी और गुर्जर समाज के दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ, जिसमें पत्थरबाजी और फायरिंग भी हुई। इस घटना में सैनी समाज के चंदन पुत्र तुलसीराम सैनी की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य लोग घायल हुए थे। मृतक के भाई सोहन सिंह ने 18 लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया था। योगेंद्र सिंह के अनुसार, पुलिस ने घटना के बाद से ही फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। घटना वाले दिन पुलिस ने मौके से छह लोगों को हिरासत में भी लिया था।

Related Articles
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!