A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorized

भावरकोल 7 मार्च को सड़क दुर्घटना में युवक की हुई मौत

ससुर घायल दामाद की हुई मौत

स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे – 31 पर मार्टिन स्कूल के पास बीती रात दिनांक 6/3/2024 दिन बुधवार को रात्रि में 11:00 बजे ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त तहरीर के अनुसार मनोज राम पुत्र रामनाथ राम उम्र 26 वर्ष ग्राम पोस्ट भरौली थाना नरही अपने ससुर फागुराम उम्र 68 वर्ष ग्राम करहसी थाना माडल जिला बक्सर के निवासी मोटरसाइकिल से भरौली से भावरकोल थाना क्षेत्र के रानीपुर अपने रिश्तेदारी में जा रहे थे । कि मार्टिन स्कूल के सामने गाजीपुर से आ रही तेज रफ्तार ट्रक UP-53-GT-8257 ने जोरदार टक्कर मार दि जिससे मनोज राम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, और ससुर फागुराम बुरी तरह से घायल हो गए जिनको आनन-फानन में किसी अस्पताल में ले जाकर इलाज कराया जा रहा है ।

इस दुर्घटना की सूचना किसी ने थाना भावरकोल पुलिस को दिया मौके पर थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गाजीपुर जिले पर भेज दिया और ट्रक को कब्जे में लेकर पुलिस थाना ले लाई और ट्रक चालक दुर्घटना के बाद मौके पे गाड़ी छोड़ फरार हो गया।

इस संबंध में मृतक के चचेरे भाई श्री भगवान पुत्र सीताराम ग्राम पोस्ट भरौली थाना नरही जिला बलिया ने आवश्यक कार्रवाई करने के लिए तहरीर भावरकोल थाना में दिया।

Related Articles
Show More
Back to top button