A2Z सभी खबर सभी जिले कीछत्तीसगढ़

राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में कृपेन्द्र तिवारी रहे प्रथम

प्रतियोगिता में प्रथम आने पर उन्हें 1 लाख रुपए पुरस्कार दिया गया है

गरियाबंद : राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में कृपेन्द्र तिवारी रहे प्रथम

कृपेन्द्र गरियाबंद जिले में आदिम जाति विभाग में सहायक संचालक के रूप में पदस्थ हैं। छत्तीसगढ़ राज्य के 33 जिलों से जिला स्तर से विजयी प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। कृपेन्द्र ने मेरा भारत विकसित भारत पर भाषण दिया। प्रतियोगिता में प्रथम आने पर उन्हें 1 लाख रुपए पुरस्कार दिया गया है।

नेहरू युवा केंद्र संगठन के द्वारा राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन रायपुर में किया गया। इस भाषण प्रतियोगिता का विषय था, “मेरा भारत विकसित भारत 2047“ जिसमें गरियाबंद जिले में पदस्थ आदिम जाति कल्याण विभाग के सहायक संचालक श्री कृपेन्द्र तिवारी ने राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस पर कलेक्टर श्री दीपक कुमार अग्रवाल ने आदिम जाति कल्याण विभाग सहायक संचालक श्री कृपेन्द्र तिवारी को राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर शुभकामनाएं दी। उल्लेखनीय है कि श्री तिवारी को प्रशस्ति पत्र, शील्ड एवं एक लाख रुपये बतौर पुरस्कार की राशि चेक के द्वारा प्रदान की गई। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 33 जिले के प्रतिभागी शामिल हुए थे।

Related Articles

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!