मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हेडलाइन: हावड़ा के बिस्कुट गोदाम में मिली ‘निर्मल बांग्ला’ योजना की बाल्टियां, एक हिरासत मेंसेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एकलव्य विद्यालय में विद्यार्थियों से भाजपा पदाधिकारियों ने किया संवादलिलुआ में पर्युषण महापर्व के षष्ठम दिवस पर भव्य भक्ति संध्या का आयोजन, सुप्रसिद्ध युवा गायक वाशु सिपानी ने भजनों से बांधा समां, श्रद्धालु हुए भावविभोरप्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजनापं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा जिला कार्यालय में हुआ कार्यक्रमभारत देश का पहला इलेक्ट्रो होम्योपैथी नेचरोपैथी हॉस्पिटल जिस का बहुत बड़ा दावा अगर रोग मरीज का ठीक ना हो तो इलाज का पूरा पैसा वापिसश्राद्ध पक्ष में दीवारों पर सजती है संजा माता….तालुका खटाव निमसोड देव नगर गणेश उत्सव सत्कार समारंभअनंत चतुर्दशी पर शिशु मंदिर में गजानन को दी अश्रुपूर्ण विदाईमनावर के हक की लड़ाई को मिली नई मजबूती…हेडलाइन: हावड़ा के बिस्कुट गोदाम में मिली ‘निर्मल बांग्ला’ योजना की बाल्टियां, एक हिरासत मेंसेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एकलव्य विद्यालय में विद्यार्थियों से भाजपा पदाधिकारियों ने किया संवादलिलुआ में पर्युषण महापर्व के षष्ठम दिवस पर भव्य भक्ति संध्या का आयोजन, सुप्रसिद्ध युवा गायक वाशु सिपानी ने भजनों से बांधा समां, श्रद्धालु हुए भावविभोरप्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजनापं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा जिला कार्यालय में हुआ कार्यक्रमभारत देश का पहला इलेक्ट्रो होम्योपैथी नेचरोपैथी हॉस्पिटल जिस का बहुत बड़ा दावा अगर रोग मरीज का ठीक ना हो तो इलाज का पूरा पैसा वापिसश्राद्ध पक्ष में दीवारों पर सजती है संजा माता….तालुका खटाव निमसोड देव नगर गणेश उत्सव सत्कार समारंभअनंत चतुर्दशी पर शिशु मंदिर में गजानन को दी अश्रुपूर्ण विदाईमनावर के हक की लड़ाई को मिली नई मजबूती…
A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :प्रदेश स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता हेतु हमीरपुर की 10 महिला खिलाड़ियों का चयन

हमीरपुर :प्रदेश स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता हेतु हमीरपुर की 10 महिला खिलाड़ियों का चयन
WhatsApp Facebook

मौदहा से जिला ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट 

हमीरपुर। जनपद की महिला खिलाड़ियों के लिए गौरव का विषय है कि प्रदेश स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग हेतु आयोजित जिला स्तरीय चयन ट्रायल में चयनित 10 महिला खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय टीम के लिए चयन किया गया है।

उप क्रीड़ाधिकारी हमीरपुर श्री शमीम अहमद ने बताया कि क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी, क्षेत्रीय खेल कार्यालय चित्रकूटधाम मंडल, चित्रकूट के निर्देशानुसार 4 से 6 अगस्त, 2026 तक स्पोर्ट्स स्टेडियम, आगरा में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता के लिए 28 जुलाई, 2026 को राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम, हमीरपुर में जिला स्तरीय चयन ट्रायल आयोजित किया गया। चयन प्रक्रिया में जनपद की 18 महिला खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर 10 खिलाड़ियों का चयन मंडल स्तरीय ट्रायल के लिए किया गया।

चयनित खिलाड़ियों में मानवी, अनुष्का, साक्षी, सिमर, रिया, काजल, लक्ष्मी यादव, उषा यादव, सोनी एवं रिया शामिल हैं। ये सभी खिलाड़ी 29 जुलाई, 2026 को प्रातः 11:00 बजे जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम, चित्रकूट में आयोजित मंडल स्तरीय चयन ट्रायल में जनपद हमीरपुर का प्रतिनिधित्व करेंगी।

उप क्रीड़ाधिकारी श्री शमीम अहमद ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए आशा व्यक्त की कि वे मंडल एवं प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जनपद का नाम रोशन करेंगी। उन्होंने खिलाड़ियों से अनुशासन, समर्पण एवं खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का आह्वान किया।