संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा का रिपोर्ट गढ़वा
गढ़वा से
शाहपुर सड़क में पिनड्रा के समीप आमने-सामने दो मोटरसाइकिल के टक्कर में एक व्यक्ति घायल हो गया। उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में लाया गया है। उक्त घायल व्यक्ति मेराल थाना क्षेत्र के कमरमा गांव निवासी अरुण राम बताया जा रहा है।
राज्य सरकार की बिजली कटते ही अंधेरे में डूब जाता है धरहरा रेलवे स्टेशन, यात्रियों ने उठाई स्थायी रोशनी की मांगधरहरा (मुंगेर): राज्य सरकार की बिजली आपूर्ति बाधित होते ही धरहरा रेलवे स्टेशन पूरी तरह अंधेरे में डूब जाता है। स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म और यात्री प्रतीक्षालय में पर्याप्त वैकल्पिक प्रकाश व्यवस्था नहीं होने के कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। खासकर रात के समय ट्रेन पकड़ने आने वाले यात्रियों, महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों के लिए यह स्थिति किसी बड़ी परेशानी से कम नहीं है।स्थानीय लोगों और नियमित यात्रियों का कहना है कि बिजली कटते ही स्टेशन पर समुचित अंधेरा छा जाता है, जिससे न केवल ट्रेन पकड़ने वाले में दिक्कत होती है बल्कि सुरक्षा संबंधी चिंताएं भी बढ़ जाती हैं। अंधेरे के कारण यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर आने-जाने, ट्रेन की स्थिति जानने और अपने सामान की सुरक्षा को लेकर भी परेशानी होता है। वही यात्रियों का कहना है कि रेलवे स्टेशन जैसे महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थान पर निर्बाध रोशनी की व्यवस्था होनी चाहिए, लेकिन धरहरा स्टेशन पर आज भी समुचित प्रकाश व्यवस्था का अभाव बना हुआ है। लोगों का कहना है कि यदि स्टेशन पर पर्याप्त हाईमास्ट लाइट, इनवर्टर या जनरेटर आधारित बैकअप व्यवस्था उपलब्ध हो तो बिजली कटने की स्थिति में भी यात्रियों को परेशानी नहीं होगी।स्थानीय रितेश कुमार, निकेश कुमार, सोनी गुप्ता, बबीता राय मंडल, बिंकु सिंह, विजय तांती ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि धरहरा रेलवे स्टेशन पर स्थायी और मजबूत प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित कराबाया जाए, ताकि बिजली आपूर्ति बाधित होने पर भी स्टेशन रोशन रहे और यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।लोगों की मांग है कि रेलवे प्रशासन इस गंभीर समस्या को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए पूरे धरहरा रेलवे स्टेशन परिसर में समुचित रोशनी एवं वैकल्पिक बिजली व्यवस्था की तत्काल व्यवस्था करे, जिससे यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा दोनों सुनिश्चित हो सके।
08/06/2026
घटना के संबंध बताया जा रहा है कि गढ़वा से अपने घर जा रहा था इसी बीच पिंडरा के समीप सामने से आ रहा मोटरसाइकिल उनकी मोटरसाइकिल में धक्का मार दिया। जिससे वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। आसपास के सहयोग से उसे उठाकर सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया है
।
Copy URL
URL Copied