A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़बलरामपुर

बलरामपुर देसी कट्टा दिखाकर लूट करने वाले दो आरोपी को चांदो पुलिस ने किया गिरफ्तार….

बलरामपुर देसी कट्टा दिखाकर लूट करने वाले दो आरोपी को चांदो पुलिस ने किया गिरफ्तार....

बलरामपुर अनिल यादव:- बलरामपुर जिला के चांदो थाना क्षेत्र मेंं 30 मार्च शनिवार को शाम के करीब 6:15 बजे रिवाल्वर दिखाकर पूर्व सरपंच पति से पैसा मोबाइल और स्कूटी की चाबी लूट कर भागने वाले आरोपी को ग्रामीणों ने दो को धर दबोचा,तीन लुटेरे में से एक लुटेरा भागने में कामयाब सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस मौके से देसी कट्टा सहित लूट के 800 सौ रुपये,मोबाइल,सहित स्कूटी का चाबी बरामद किया l पकड़े गए दो आरोपी को रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

जानकारी मुताबिक बलरामपुर जिले के चांदो क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मगाजी (जलबोथा) निवासी पूर्व सरपंच पति प्रभु कोरवा शनिवार को साप्ताहिक बाजार बसकेपी गया हुआ था। बाजार से लौटते वक्त करीब 6:15 बजे भूभका बांध के पास पहुंचा जहां पहले से ही तीन लुटेरे हाथी पत्थर के पास देसी कट्टे के साथ खड़े थे, तभी पीछे से पल्सर में तीन युवक सवार प्रभु का गाड़ी को ओवरटेक करते हुए बलरामपुर कुसमी मुख्य मार्ग भूभका बांध के पास पहुंचा,,, पहुंचते ही पीछे से प्रभु के ऊपर कट्टा सटा दिया और पैसे का मांग करने लगा लुटेरों ने कहा कि पैसा निकालो नहीं तो गोली मार देंगे। सरपंच पति प्रभु ने कहा मेरे पास पैसा नहीं है तभी लुटेरो ने कट्टा कनपटी में सटा कर जेब ने रखे करीब 800 सौ रुपये, मोबाइल, स्कूटी का चाबी लेकर फरार हो गया। तभी मगजी निवासी निगम टोप्पो लूट स्थल पर पहुंचा लूट के बारे में पता चला तभी वह पुलिस को घटना के बारे में सूचना दिया।

पुलिस के पहुंचने से पहले जानकारी मुताबिक कुछ देर बाद चुरुंडा नाला के पास तीनों लुटेरे का एक्सीडेंट दूसरे बाइक वालों से हो गया तीनों गिर गए दूसरे बाइक सवार को भी चोट आई है।

जिसकी सूचना प्रभु का भाई साप्ताहिक बाजार से लौटते समय प्रभु को दिया तभी प्रभु अपना आप बीती अपने भाई को सुनाया और लुटेरों का पीछा किया और गांव वालों के सहयोग से दो लुटेरों को धर दबोचा एक लुटेरा भागने में कामयाब हो गया।

Related Articles

पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपियों में से विवेकानंद चौबे झारखंड गोदरमाना निवासी दूसरा समीर कुशवाहा और राकेश यादव रामानुजगंज निवासी है जिसमें से विवेकानंद चौबे और समीर कुशवाहा पकड़ा गया है ! बताया जा रहा है यह दोनों शातिर चोर हैं पहले भी ऐसा करतूत कर चुके हैं।
वही राकेश यादव ग्रामीणों को चकमा देकर फरार हो गया है।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर दो आरोपी को रिमांड पर जेल भेज दिया है।

*फरार आरोपी का तलाश किया जा रहा है।* आरोपियों के पास से लूट का सामान जप्त कर लिया गया है

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!