

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 8179977597
मनावर। जिला धार।। भारतीय किसान संघ ने किसानों की ज्वलंत समस्याओं का निराकरण करने संबंधित एक ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन दिया गया। भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष काशीराम वास्केल, जिला मंत्री ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि ज्ञापन में मांग की गई कि सी.सी.आई. कपास खरिदी में एल.आर.ए. की भी खरिदी साथ में की जावें। उपमंडी सिंघाना में पर्याप्त लाईट, चौकिदार, ट्यूबवेल खनन व मैन गेट पर सिमेंटीकरण किया जावें।
उमरबन विकासखण्ड में उपमंडी बनाई जावे, क्योंकि वर्तमान में उमरबन मे सौंफ का बाजार लगाया जाता है। आदिम जाति सेवा सहकारी समिति सुराणी के बजाय केसरपुरा में खोली जावे जो कि किसानों के लिए सुविधाजनक होगी। उमरबन के किसानों को नगद राशि धरमपुरी सहकारी बैंक से दी जाती है इसे उमरबन सहकारी समिति से देने की व्यवस्था की जावे। मनावर, गंधवानी, धरमपुरी, उमरबन तहसीलों में सहकारी समिति में युरिया, डी.ए.पी., पोटास खाद की भारी समस्या है।डबल लॉक मनावर में नगद खाद खरिदी करने पर नैनो यूरिया व नैनो डीएपी किसानों को दिया जा रहा है। औंकारेश्वर चतुर्थ चरण नहर भाग-2 की उपशाखा के अंतिम छोर के किसानों को आज दिनांक तक पानी नहीं पहुँचाया गया जिससे किसानो को परेशानी हो रही है। जहां लिम्बी माईनर नहर बार बार फूटती है वहाँ पर लोहे की पाईप लाईन डाली जावे। किसानों को सिंचाई हेतु 10 घंटे दिन में बिजली देने की घोषणा के बाद भी पर्याप्त बिजली दिन में नहीं मिल रही है।सिघाना उप केन्द्र पर 5kvm का एक ट्रांसफार्मर मंजूरी के बाद भी नहीं लगाया गया। सर्वे के बावजूद किसानों को राहत राशि नहीं मिल रही।
ग्रामीण आबादी क्षेत्र में सर्वेक्षण के दौरान भारी अनियमिता होने से अधिकार अभिलेख का सुधार करने के लिए ग्रामीणों ने आवेदन दिए मगर आज दिनांक तक किसी भी प्रकार का मौका मुआयना नहीं हुआ है। ग्राम झापडी के सिंचाई तालाब की पाल पर कई प्रकार की कटिली झाडीयॉ हो गई है जिसकी जड़ों से कभी भी पाल क्षतिग्रस्त हो सकती है। कपास विक्रय हेतु स्लॉट बुकिंग का समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे किया जाकर रात्रि में स्लॉट बुकिंग बन्द की जाने की भी मांग की गई। उक्त जानकारी भारतीय किसान संघ के जिला मीडिया प्रभारी दिनेश पटेल ने दी।