
मांडू में अमन-चैन की दुआ मांगीः ईद उल-फितर की नमाज अदा, मस्जिद के बाहर पुलिस बल तैनात रहा
राहुल सेन मांडव
मो 9669141814
मांडू न्यूज/मांडू नगर और आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को ईद उल-फितर का त्योहार मनाया गया। रमजान के पवित्र महीने के 30 दिनों के रोजे के बाद शुक्रवार शाम ईद का चांद दिखने पर ‘मीठी ईद’ मनाई गई। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मोहम्मदी मस्जिद में विशेष नमाज अदा की।
नमाज के बाद सभी लोग मस्जिद से बाहर आए और एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान मुल्क में अमन, चैन, शांति और खुशहाली के लिए विशेष दुआएं मांगी गईं।
नगर में हिंदू समाज के लोगों ने भी मुस्लिम समुदाय के लोगों से मिलकर ईद की शुभकामनाएं दीं, जिससे भाईचारे और प्रेम का संदेश प्रसारित हुआ। घरों में सेवइयां, खीर और तरह-तरह के मीठे पकवान बनाए गए।लोग एक-दूसरे के घरों पर जाकर मिठाइयां बांट रहे थे और बधाइयां दे रहे थे। बच्चे नए कपड़े पहनकर और ‘ईदी’ (उपहार) लेकर खुशी मनाते दिखे। यह पर्व सादगी और उल्लास के साथ मनाया गया।
त्योहार के शांतिपूर्ण संपन्न होने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मांडू थाना प्रभारी इंदर सिंह रावत और एएसआई दिनेश वर्मा ने अपनी पुलिस टीम के साथ मस्जिद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था संभाली और लगातार पेट्रोलिंग की।
इस अवसर पर मुस्लिम समाज के इमाम साहब सवाब खान, सदर हबीब खान, अफसर खान, शहजाद खान,युनुस खान,आशिक खान, आमिन खान, शेख मोहसिन, साकिर खान, शेख रिहान, शेख अन्नु, फारूक शाह, रिजवान खान, सामी शेख और शेख तोसिम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।