A2Z सभी खबर सभी जिले की

बस्ती में दर्दनाक सड़क हादसा, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

बस्ती – जनपद के गौर थाना क्षेत्र अंतर्गत टिनिच बुद्ध बाजार में शनिवार रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। आमने-सामने से दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में यह हादसा हुआ।

हादसे में गंभीर रूप से घायल 24 वर्षीय आदित्य पांडेय पुत्र वीरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ बब्बू पांडेय, निवासी मदनपुरा गांव, थाना कप्तानगंज, को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

वहीं दूसरी बाइक सवार 36 वर्षीय मोहित अग्रहरि उर्फ नाटे, निवासी साड़ी कल्प गांव, थाना गौर, गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है, जहां हालत नाजुक बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही टिनिच चौकी प्रभारी श्रीहरि राय ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया।

Related Articles

परिजनों के अनुसार, आदित्य पांडेय शनिवार को आयोजित अपनी दादी के ब्रह्मभोज कार्यक्रम का निमंत्रण कार्ड बांटकर घर लौट रहे थे, इसी दौरान वे हादसे का शिकार हो गए।

आदित्य की मौत की खबर मिलते ही मदनपुरा गांव में मातम पसर गया। परिजन बदहवास हैं, वहीं घटना की जानकारी मिलते ही गांव और आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग आदित्य के घर पहुंच गए।

Show More
Check Also
Close
Back to top button