A2Z सभी खबर सभी जिले की

*जर्सियां पा खिली चेहरों पर मुस्कान*

*जर्सियां *गीता व आयुर्वेदिक काढ़ा भी वितरित

अनुराग सेवा संस्थान लालसोट द्वारा शनिवार को अनुराग शिक्षा पूर्णता अभियान के अंतर्गत स्व. माधोलाल तिवाड़ी की स्मृति में रा.उ.मा.वि. लवाण सहित चार विद्यालयों के पिता-विहीन व जरूरतमंद बालक-बालिकाओं को 150 ऊनी जर्सियां वितरित की गईं। साथ ही घर-घर गीता अभियान के तहत गीता पुस्तकों का वितरण तथा औषधियुक्त आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाया गया।

 

रा.उ.मा.वि. लवाण में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला एवं बाल विकास अधिकारी रविकांत मीना ने कहा कि जरूरतमंदों और वंचितों की सेवा ईश्वर सेवा के समान है। मानव सेवा में ही जीवन की सार्थकता निहित है। उन्होंने संस्थान द्वारा मानव व जीव कल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों को अनुकरणीय बताया।

 

Related Articles

संस्थान के संस्थापक संयोजक सियाराम शर्मा ने बताया कि अनुराग सेवा संस्थान विगत 31 वर्षों से निरंतर सेवा कार्यों में सक्रिय है। स्थापना के 31 वर्ष पूर्ण होने पर संस्थान द्वारा साहित्यिक, सांस्कृतिक, बौद्धिक, धार्मिक व सामाजिक सरोकारों से जुड़े 31 सेवा कार्य आयोजित किए जा रहे हैं।

 

प्रधानाचार्य राजीव व्यास ने संस्थान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इसके सभी कार्य मानव, समाज, प्रकृति और ईश्वर की सच्ची सेवा हैं। कार्यक्रम का संचालन अनिल गौड़ ने किया। जर्सियां पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

 

कार्यक्रम में पिता-विहीन बेटियों के विवाह समन्वयक कैलाश तिवाड़ी, ऊनी जर्सी वितरण कार्यक्रम समन्वयक पार्षद चिराग जोशी, तुलसी वितरण समन्वयक अविनाश रिवाली, घर-घर गीता अभियान समन्वयक अमन गुप्ता सहित मनोज शर्मा, घनश्याम वर्मा, राजेश सिरोहिया, रामबाबू रावत, बबली मीना, शशी बैरवा, बनवारीलाल प्रजापत, रानू शर्मा व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

 

 


Show More
Back to top button
error: Content is protected !!