
मौदहा से जिला ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
मौदहा (हमीरपुर)। कोतवाली क्षेत्र के सिजनौडा गांव में गुरुवार को एक 22 वर्षीय युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
मृतका की पहचान रागनी पुत्री स्वर्गीय नत्थूलाल वर्मा के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही मौदहा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक जांच-पड़ताल शुरू की।
पुलिस ने पंचनामा भरने की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच करते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी है।



