A2Z सभी खबर सभी जिले की
Trending

जहाँ घोटाले भी रात में ड्यूटी करते हैं......

उंटारी रोड प्रखंड इस समय “अच्छे दिनों” का रात्री संस्करण चला रहा है।

जहाँ घोटाले भी रात में ड्यूटी करते हैं……

उंटारी रोड प्रखंड इस समय “अच्छे दिनों” का रात्री संस्करण चला रहा है।
दिन में दफ़्तर, फ़ाइल और नियम…
और रात में बालू का खेल, राशन का गोलमाल और सिस्टम का मौन व्रत।
यहाँ बालू गाड़ी बिना रुके निकलती है,
क्योंकि वसूली पहले हो चुकी होती है।
और विद्यालयों में राशन बिना नाप-तौल पहुँचता है,
क्योंकि बच्चों की भूख का कोई रेट तय नहीं है।
न पावती चाहिए,
न वजन की ज़रूरत,
बस ट्रक आए, बोरा उतरे और काग़ज़ पूरे हो जाएँ।
बालू गाड़ी से पैसा निकलता है,
राशन से मात्रा गायब होती है।
कमाल का संतुलन है —
एक तरफ़ जेब भारी, दूसरी तरफ़ बच्चों की थाली हल्की।
जो सवाल करे, वो “विकास विरोधी”।
जो चुप रहे, वो “समझदार”।
और जो सिस्टम में है,
वो रातों-रात ईमानदार से करोड़पति बन सकता है।
उंटारी रोड में नियम किताबों में हैं,
न्याय भाषणों में है,
और सच्चाई हमेशा अंधेरे में।
सच कहें तो
यह प्रखंड नहीं,
रात में चलने वाली खुली पाठशाला है —
जहाँ लूट को ‘व्यवस्था’ और चोरी को ‘प्रक्रिया’ कहा जाता है।
बहुत अच्छे दिन हैं…
बस जनता के लिए
DC Palamu Hemant Soren महोदय संज्ञान लें…
#reels #reel #foryou #trending #viral

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!