A2Z सभी खबर सभी जिले की

हारे का सहारा खाटू श्याम : ग्राम रानीखेड़ा में भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन*

*हारे का सहारा खाटू श्याम : ग्राम रानीखेड़ा में भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन*

हरदोई “हारे का सहारा, करने वाले श्याम, कराने वाले श्याम” के जयकारों के बीच ग्राम रानीखेड़ा, हरपालपुर, जनपद हरदोई में बाबा खाटू श्याम जी की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का भव्य एवं दिव्य आयोजन किया जा रहा है। बाबा श्याम की असीम अनुकम्पा से यह पावन धार्मिक अनुष्ठान पूरे श्रद्धा, भक्ति और विधि-विधान के साथ सम्पन्न होगा।
प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का शुभारंभ दिनांक 04 फरवरी 2026, दिन बुधवार को किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिदिन वैदिक मंत्रोच्चार, पूजन-अर्चन एवं धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। पूजन का समय सुबह 09 बजे से 12 बजे तक एवं सायं 03 बजे से 06 बजे तक निर्धारित किया गया है। इस पावन अवसर पर क्षेत्र के श्रद्धालुजन बड़ी संख्या में पहुंचकर बाबा खाटू श्याम के दर्शन-पूजन करेंगे और पुण्य लाभ अर्जित करेंगे। धार्मिक कार्यक्रमों का संचालन आचार्य शिवशंकर मिश्रा द्वारा वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार किया जाएगा।
कार्यक्रम का समापन दिनांक 08 फरवरी 2026, दिन रविवार को पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे के साथ होगा। भंडारे का आयोजन दोपहर 01 बजे से हरि इच्छा तक किया जाएगा, जिसमें सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद ग्रहण की व्यवस्था रहेगी।
इस आयोजन के प्रमुख आयोजक एवं श्याम प्रेमी अनूप ने समस्त क्षेत्रवासियों से सपरिवार उपस्थित होकर बाबा श्याम का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है। कार्यक्रम को सफल बनाने में धीरज चौहान सहित ग्रामवासियों का विशेष सहयोग रहेगा। बाबा खाटू श्याम की कृपा से आयोजित यह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव क्षेत्र में भक्ति, श्रद्धा एवं सामाजिक समरसता का संदेश देगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!