A2Z सभी खबर सभी जिले की

चाट चौपाटी का हुआ शुभारंभ, क्लीन-ग्रीन रखने पर जोर,

गणेश पाण्डे डिंडौरी      04 मई,2026
         जिला प्रशासन के निरंतर प्रयास से आज सोमवार को गल्ला गोदाम मंडी में चाट-चौपाटी सुव्यवस्थित ढंग से मुख्य अतिथियों के द्वारा उद्घाटन कर चौपाटी का शुभारंभ उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। इस अवसर पर  डिंडौरी विधायक  ओमकार मरकाम, भाजपा जिला अध्यक्ष  चमरू सिंह नेताम, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सारस, उपाध्यक्ष श्रीमती सारिका नायक, लक्ष्मण ठाकुर, पार्षद श्रीमती स्मिता बर्मन, श्रीमती रूपाली जैन,  रितेश जैन,  ज्योतिराति भलावी,  भागीरथ उरैती,  शत्रुघन ठाकुर,  महेन्द्र दहिया,  राजनीश राय,  अवधराज बिलैया,  राजेन्द्र पाठक,  सुधीरदत्त तिवारी, राधेलाल नागवंशी  सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
    जिले के गठन के समय से चली आ रही जनता की मांग को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर के सतत प्रयासों से यह चौपाटी प्रारंभ की गई है, जो नगर के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ बच्चों और नागरिकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगी।
     कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने नगर पंचायत को बधाई देते हुए कहा कि चौपाटी को स्वच्छ और सुव्यवस्थित बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी दुकानदार अपनी दुकानों में अनिवार्य रूप से दो-दो डस्टबिन रखें और प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह बंद करें, जिससे स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिल सके। चौपाटी का संचालन रात्रि 10 बजे तक सीमित रखने के निर्देश भी दिए गए।
      इसके अलावा नगर परिषद को चौपाटी क्षेत्र में शासकीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु बैनर, फ्लैक्स और स्कैनर लगाने के निर्देश दिए गए। शहर के मुख्य मार्गों के डिवाइडर पर किसी भी प्रकार के बैनर, होर्डिंग या झंडे नहीं लगाने की हिदायत दी गई, ताकि दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
      व्यापारियों से अपील की गई कि वे अपनी दुकानों में डस्टबिन रखें और कचरे का उचित निस्तारण करें। नियमों का उल्लंघन करने पर चालान की कार्रवाई की जाएगी तथा प्राप्त राशि से डस्टबिन उपलब्ध कराए जाएंगे। इस दौरान नगर परिषद के साथ पुलिस प्रशासन भी सहयोग करेगा।
      भाजपा जिलाध्यक्ष  चमरू सिंह नेताम ने कहा कि जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के समन्वय से नगर विकास को नई दिशा मिलेगी।
       विधायक  ओमकार मरकाम ने चौपाटी के शुभारंभ को जिले के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए कहा कि यहां नागरिकों को विविध व्यंजनों का आनंद एक ही स्थान पर मिलेगा। उन्होंने दुकानदारों को नशीले पदार्थों के विक्रय से दूर रहने की भी सलाह दी।
      कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, एसडीएम  रामबाबू देवांगन, एसडीओपी  जगदीश द्विवेदी,  अमित तिवारी, जनसंपर्क अधिकारी  चेतराम अहिरवार ,सभी मीडिया कर्मी सहित नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!