लोकेशन जिला राजगढ़ ब्यावरा मध्य प्रदेश सारंगपुर भ्याना
इंडिया न्यूज दर्पण से संवाददाता फूलचंद अहिरवार
*भ्याना में अदा हुई ईदुल अजहा की नमाज:एक-दूसरे के गले लगकर दी बधाई, मांगी अमन चैन की दुआ*
भ्याना–
भ्याना में ईदुल अजहा का त्योहार मनाया गया। इस दौरान शनिवार को भ्याना में ईद के मौके पर ईदगाह में हजारों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा की और देश की उन्नति के साथ अमन चैन के लिए दुआ मांगी, फिर एक दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी।
दरअसल भ्याना में सुबह मुस्लिम समाज के लोगों में ईद को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। यहां पर बुजुर्ग,बच्चे सहित युवा बड़ी संख्या में तैयार होकर ईदगाह पहुंचे। गांव के अलीम ने सभी लोगों को नमाज पढ़ाई, जिसके बाद एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।
ईद को लेकर थाना लीमा चौहान पुलिस प्रशासन के द्वारा सुरक्षा को लेकर पुख्ता व्यवस्था की गई थी। ईदगाह से बाहर निकलने पर विभिन्न धर्मों के लोगों ने भाई चारे की मिसाल देते हुए एक दूसरे को ईद की बधाई दी।