A2Z सभी खबर सभी जिले की

क्षेत्र भ्रमण के दौरान घोषी में तेजप्रताप का काफिला

‎जब तक युवाओं के हाथों को रोजगार नहीं मिलेगा तब तक विकास की बात करना बेमानी तेजप्रताप 

‎जब तक युवाओं के हाथों को रोजगार नहीं मिलेगा तब तक विकास की बात करना बेमानी तेजप्रताप

क्षेत्र भ्रमण के दौरान घोषी में वाहनों का काफिला

जहानाबाद/रणजीत कुमार। घोसी प्रखंड के लखवार मैदान में शनिवार को राज्य सरकार के पूर्व मंत्री लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस समय बड़ी संख्या में बहुरूपिया लोग भी घूम रहे हैं। उन लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सही व्यक्ति का चयन विकास के लिए जरूरी हो जाता है। किसी के बहकावे में नहीं आएं।

‎बिहार के युवा रोजगार नहीं मिलने के कारण लगातार पलायन करने को मजबूर हैं। सरकार द्वारा यहां रोजगार का कोई व्यवस्था नहीं की गई है। तेज प्रताप ने कहा कि जब तक युवाओं के हाथों को रोजगार नहीं मिलेगा तब तक विकास की बात करना बेमानी होगी। तत्पश्चात घोषी में क्षेत्र भ्रमण करते हुए वाहनों का काफिला घोषी से गुजर गई।

Related Articles

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!