A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेदौसाराजस्थान

राजस्थान प्रांतीय गुर्जरगौड़ ब्राह्मण सभा दौसा द्वारा युवक-युवती परिचय सम्मेलन २०२५ एवं पौष बड़ा महोत्सव होगा आयोजित

 

दौसा। (दीपक शर्मा बामनवास) राजस्थान प्रांतीय गुर्जरगौड़ ब्राह्मण सभा दौसा
के द्वारा युवक-युवती परिचय सम्मेलन २०२५, पौष बड़ा महोत्सव, एवं शपथ ग्रहण समारोहदिनांक- २8 दिसम्बर २०२५ रविवार को सालासर पैराडाइज , गुप्तेश्वर रोड़ आयोजित होने जा रहा है कार्यक्रम के प्रभारी एवं प्रदेश मंत्री मुकेश कुमार गौतम नारौली चौड और कार्यक्रम संयोजक हरिनारायण शर्मा मलवास ने बताया कि देव नगरी दौसा में
संस्कारों,परंपराओं और आधुनिकता के संगम को साकार करने के लिए हम अपने स्वजातीय बंधुओं को सप्रेम सादर आमंत्रित करते है।
यह परिचय सम्मेलन हमारे युवाओं को जीवन साथी चुनने का सेतु बनेगा
देव नगरी दौसा में कार्यक्रम के मुख्य अतिथी दिनेश दुबे हिमाचल प्रदेश से जयपुर पहुंच चुके है और कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जगदीश आचार्य बैंगलोर से हवाई मार्ग से शनिवार को दौसा पहुंचेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गंगा सहाय जी शर्मा ढोलावास, एवं प्रांतीय अध्यक्ष राधेश्याम  शर्मा बड़गांव किशनगढ़, प्रदेश महामंत्री राजाराम शर्मा अजमेर, मनीष जी जाजड़ा, एवं सभी प्रांतिय पदाधिकारी एवं जिला अध्यक्ष शनिवार को सायंकाल दौसा पहुंचेंगे।
दौसा,जयपुर,अजमेर, किशनगढ़,पाली,जोधपुर, बीकानेर,भीलवाड़ा, झालावाड़ ,सवाई माधोपुर,करौली, कोटा, बूंदी, नागौर,, उदयपुर, गंगा नगर,आदि अनेक जिलों के युवक – युवतियों का परिचय सत्र
प्रदेश भर से पधारे पदाधिकारीयो के समक्ष शपथ ग्रहण
बायोडाटा की आकर्षक एवं रंगीन पृष्ठों वाली
परिणय पहल स्मारिका का अतिथियों के द्वारा विमोचन किया जाएगा।
दौसा गौतम समाज का स्नेह मिलन पौष बड़ा कार्यक्रम
आप सबका स्नेहिल स्वागत है।
आओ मिलकर रचें, नये युग की सुंदर सामाजिक संरचना और
परंपरा और प्रगति का आधुनिक संगम
सप्रेम सादर आमंत्रित है कार्यक्रम में पधार कर हमें अनुग्रहित करें।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!