A2Z सभी खबर सभी जिले की

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अमझेरा के अमका-झमका मंदिर में की पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अमझेरा के अमका-झमका मंदिर में की पूजा-अर्चना

 

द्वापर युग से जुड़ा मंदिर, श्रीकृष्ण की लीलाओं का साक्षी

 

Related Articles

राहुल सेन मांडव

मो 9669141814

 

धार न्यूज। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धार जिले की सरदारपुर तहसील स्थित पौराणिक अमका-झमका मंदिर में जन्माष्टमी पर्व पर पूजा-अर्चना की। द्वापर युग से जुड़े इस मंदिर का संबंध भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी हरण से माना जाता है। मुख्यमंत्री ने सर्वप्रथम द्वापर युगीन स्थल के दर्शन किए और अंबिका माता मंदिर में पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद उन्होंने चामुंडा माता मंदिर में भी दर्शन किए।

 

धार्मिक अनुष्ठान और पारंपरिक सम्मान

 

मंदिर प्रांगण में मौजूद जनसमूह और जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को पारंपरिक गदा भेंट कर सम्मानित किया। जन्माष्टमी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने गाय के बछड़े को दुलार किया और मटकी फोड़ कार्यक्रम में शामिल होकर लोगों का उत्साह बढ़ाया।

 

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा कार्यक्रम

 

अमका-झमका मंदिर परिसर में आयोजित समारोह में कलाकारों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनसे वातावरण भक्तिमय हो उठा।

 

प्रमुख अतिथियों की मौजूदगी

 

इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, केंद्रीय राज्य मंत्री (महिला एवं बाल विकास) सावित्री ठाकुर, जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेढ़ा,पूर्व मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव,नीलेश भारती,चंचल पाटीदार सहित अन्य जनप्रतिनिधि,इंदौर संभागायुक्त दीपक सिंह, धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा, पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

Show More
Back to top button