A2Z सभी खबर सभी जिले की

शासन का आदेश बना मजाक........* *जन्माष्टमी मनाने आए विद्यार्थी खड़े रहे सड़क पर, जिला मुख्यालय के अधिकांश स्कूलों में लटके रहे ताले* *मुख्यालय स्थित उत्कृष्ट विद्यालय, उमावि क्रमांक 2 , भोज कन्या हायर सेकेंडरी, हाईस्कूल ब्रह्माकुंडी, उर्दू हाईस्कूल में लगे मिले ताले* *क्या विभागीय अधिकारी लापरवाह प्राचार्यों के खिलाफ करेंगे कोई ठोस कार्रवाई?* *शासन के आदेश के अनुसार समस्त विद्यालयों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को बच्चो के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर मनाना था*

 *शासन का आदेश बना मजाक……..*

 

*जन्माष्टमी मनाने आए विद्यार्थी खड़े रहे सड़क पर, जिला मुख्यालय के अधिकांश स्कूलों में लटके रहे ताले*

 

Related Articles

*मुख्यालय स्थित उत्कृष्ट विद्यालय, उमावि क्रमांक 2 , भोज कन्या हायर सेकेंडरी, हाईस्कूल ब्रह्माकुंडी, उर्दू हाईस्कूल में लगे मिले ताले*

 

*क्या विभागीय अधिकारी लापरवाह प्राचार्यों के खिलाफ करेंगे कोई ठोस कार्रवाई?*

 

*शासन के आदेश के अनुसार समस्त विद्यालयों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को बच्चो के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर मनाना था*

 

राहुल सेन मांडव

मो 9669141814

 

धार न्यूज। मप्र शासन द्वारा आदेश जारी कर निर्देश दिए गए थे कि जन्माष्टमी का पर्व समस्त हाईस्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूल, माध्यमिक विद्यालयों में जन्माष्टमी के पर्व पर प्रकाश डालते हुए समस्त संस्थाओं में छात्र छात्राओं के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाने के निर्देश दिए गए थे। इस आदेश का पालन करवाने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी ने सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग, विकास खंड शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए थे किंतु इस आदेश का पालन न करते हुए जिला मुख्यालय पर स्थित उत्कृष्ट विद्यालय, शाउमावि क्रमांक 2 धार, कन्या हाईस्कूल घोड़ा चौपाटी धार, हाईस्कूल ब्रह्माकुंडी धार, भोज कन्या हायर सेकेंडरी, उर्दू हाईस्कूल में दोपहर 1 बजे तक ताले लगे हुए मिले।जन्माष्टमी मनाने के शासन के इस आदेश को हवा में उड़ाते हुए मजाक समझकर अधिकांश प्राचार्य, हेडमास्टर, शिक्षकों ने अवकाश का पूरा आनंद लिया। शासन के इस आदेश को निर्भीक, निडर होकर ठेंगा दिखाया! यह भी विचार नहीं किया कि वरिष्ठ अधिकारी को बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम के फोटो वीडियो कहां से देंगे। उन्हें पता है कि कोई कार्यवाही होती नहीं है कारण बताओ सूचना पत्र को घोलकर पी जाते है। अधिकांश जिले के प्रशासनिक अधिकारी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में व्यस्त रहे।

 

*शाउमावि क्रमांक 2 धार के स्कूल में लगे थे ताले, सड़क पर खड़े थे छात्र छात्राएं*

 

यह संवाददाता दोपहर 12 बजे घोड़ा चौपाटी स्थित शाउमावि क्रमांक 2 धार में पहुंचा तो तीन शिक्षिकाये श्रीमती हंसा डेविड, श्रीमती मंजुला रघुवंशी, श्रीमती ज्योतिभा शर्मा सहित श्रीकृष्ण, राधा की वेशभूषा में छात्र छात्राएं एवं लगभग 40 अन्य छात्र भी सड़क पर स्कूल के ताले खुलने का इंतजार लगभग एक घंटे तक खड़े रहकर करते देखे गए। छात्र छात्राएं सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर बड़े ही उत्साह के साथ आए थे किंतु संस्था की जिम्मेदार प्राचार्य श्रीमती ममता सोलंकी सहित समस्त स्टॉफ नहीं आया था और स्कूल में ताला लगा होने के कारण बच्चों को वापस लौट जाना पड़ा। शासन के आदेश का खुलेआम मखौल उड़ाया गया।

 

*प्राचार्य नहीं रहती मुख्यालय पर*

 

आपको बता दें कि संस्था की जिम्मेदार संकुल प्राचार्य श्रीमती ममता सोलंकी मुख्यालय पर निवास न करते हुए इंदौर से आना जाना करती हैं और लंबे समय से संस्था में नियमित रूप से नहीं आती हैं और मनमानी करते हुए सप्ताह में तीन दिन ही बमुश्किल से आती हैं। इनकी अनेक शिकायतें, जांच होने के बावजूद भी इनके कार्य व्यवहार में सुधार नहीं हुआ है। आज भी अपने कर्तव्य के साथ-साथ लापरवाही बरत रही हैं। राज्य सरकार के आदेश का पालन न करते हुए संस्था में ताले लगे हुए मिले और बड़े ही दुःख की बात है कि छात्र छात्राएं स्कूल में ताला लगा होने के कारण सड़क पर घंटों इंतजार करते रहे। क्या विभागीय अधिकारी, जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी ऐसे लापरवाह गैर जिम्मेदार प्राचार्य के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करेंगे?

 

*इन विद्यालयों में लगे हुए थे ताले?*

 

संवाददाता दोपहर 12 बजे घोड़ा चौपाटी स्थित शाउमावि क्रमांक 2 धार, कन्या हायर सेकेंडरी घोड़ा चौपाटी धार, उत्कृष्ट विद्यालय धार, भोज कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल धार, ब्रह्मकुंडी हाईस्कूल धार में पहुंचा तो इन सभी संस्थाओं में दोपहर 1 बजे तक ताले लगे हुए मिले। जिसके फोटोग्राफ इस संवाददाता के पास मौजूद है। इसी प्रकार शहर के मा वि क्रमांक 8 और मा वि क्रमांक 6 भी बंद पाए गए। समीपस्थ ग्रामीण अंचल में हाईस्कूल तीसगांव, मा वि अनारद सहित अनेकों स्कूल बंद रहे।

इस संबंध में जब विकास खंड शिक्षा अधिकारी व्ही के गुप्ता से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि मैने ग्रुप में शासन काआदेश भेजकर जन्माष्टमी पर्व को मनाने के निर्देश दिये है। सहायक आयुक्त नरोत्तम सिंह वरकड़े से संपर्क करने की कोशिश की गई तो वह मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में व्यस्त होने के कारण उनसे संपर्क नहीं हो सका।

 

*आदेश के अनुसार जन्माष्टमी पर्व की सांस्कृतिक कार्यक्रम के फोटो, वीडियो अपलोड करने के निर्देश*

 

आपको बता दें कि जन्माष्टमी पर्व पर संस्था के छात्र छात्राओं के द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम, जन्माष्टमी पर्व पर उद्बोधन स्वरूप प्रकाश डाला गया जिसमें प्राचार्य सहित समस्त स्टॉफ ने सहभागिता की हो। उसके फोटो, वीडियो अपलोड करने के निर्देश दिए गए थे। अब देखना होगा कि विभाग के जिम्मेदार अधिकारी लापरवाह प्राचार्यों के विरुद्ध क्या ठोस कार्रवाई करते हैं या मामले को ठंडे बस्ते में डाल देंगे?

 

*सांदीपनी सी एम राइज विद्यालय में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम*

 

वहीं घोड़ा चौपाटी स्थित सांदीपनी सी एम राइज विद्यालय के हॉल में 200 विद्यार्थी बैठे हुए थे और प्राचार्य सहित समस्त स्टॉफ मौजूद था। स्टेज पर नन्हे मुन्ने बच्चे राधा कृष्ण की वेशभूषा में बैठे हुए थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!