मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हेडलाइन: हावड़ा के बिस्कुट गोदाम में मिली ‘निर्मल बांग्ला’ योजना की बाल्टियां, एक हिरासत मेंसेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एकलव्य विद्यालय में विद्यार्थियों से भाजपा पदाधिकारियों ने किया संवादलिलुआ में पर्युषण महापर्व के षष्ठम दिवस पर भव्य भक्ति संध्या का आयोजन, सुप्रसिद्ध युवा गायक वाशु सिपानी ने भजनों से बांधा समां, श्रद्धालु हुए भावविभोरप्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजनापं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा जिला कार्यालय में हुआ कार्यक्रमभारत देश का पहला इलेक्ट्रो होम्योपैथी नेचरोपैथी हॉस्पिटल जिस का बहुत बड़ा दावा अगर रोग मरीज का ठीक ना हो तो इलाज का पूरा पैसा वापिसश्राद्ध पक्ष में दीवारों पर सजती है संजा माता….तालुका खटाव निमसोड देव नगर गणेश उत्सव सत्कार समारंभअनंत चतुर्दशी पर शिशु मंदिर में गजानन को दी अश्रुपूर्ण विदाईमनावर के हक की लड़ाई को मिली नई मजबूती…हेडलाइन: हावड़ा के बिस्कुट गोदाम में मिली ‘निर्मल बांग्ला’ योजना की बाल्टियां, एक हिरासत मेंसेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एकलव्य विद्यालय में विद्यार्थियों से भाजपा पदाधिकारियों ने किया संवादलिलुआ में पर्युषण महापर्व के षष्ठम दिवस पर भव्य भक्ति संध्या का आयोजन, सुप्रसिद्ध युवा गायक वाशु सिपानी ने भजनों से बांधा समां, श्रद्धालु हुए भावविभोरप्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजनापं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा जिला कार्यालय में हुआ कार्यक्रमभारत देश का पहला इलेक्ट्रो होम्योपैथी नेचरोपैथी हॉस्पिटल जिस का बहुत बड़ा दावा अगर रोग मरीज का ठीक ना हो तो इलाज का पूरा पैसा वापिसश्राद्ध पक्ष में दीवारों पर सजती है संजा माता….तालुका खटाव निमसोड देव नगर गणेश उत्सव सत्कार समारंभअनंत चतुर्दशी पर शिशु मंदिर में गजानन को दी अश्रुपूर्ण विदाईमनावर के हक की लड़ाई को मिली नई मजबूती…
A2Z सभी खबर सभी जिले की

समाज के युवाओं के लिए डिजिटल पंजीयन की नई पहल

समाज के युवाओं के लिए डिजिटल पंजीयन की नई पहल
WhatsApp Facebook


युवक-युवती परिचय सम्मेलन 2026 के आमंत्रण पत्र का विधिवत विमोचन

अपना पाटीदार” मोबाइल एप का शुभारंभ

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। पाटीदार समाज के लिए रविवार का दिन ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण रहा। समाज के वरिष्ठजनों के लंबे समय से संजोए गए स्वप्न को साकार करने की दिशा में सरदार पटेल युवा संगठन, तहसील मनावर ने एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए अखिल भारतीय पाटीदार समाज युवक-युवती परिचय सम्मेलन 2026 के आमंत्रण पत्र का विधिवत विमोचन किया तथा “अपना पाटीदार” मोबाइल एप का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में शास्त्री स्वामी श्री सत्यप्रकाश जी के सान्निध्य में मुख्य प्रायोजक डॉ. संजय पाटीदार, सह-प्रायोजक डॉ. विकास पाटीदार एवं डॉ. मनोज नाहर, पाटीदार समाज संगठन जिला बड़वानी के जिलाध्यक्ष रामनारायण मोदी, महिला संगठन जिलाध्यक्ष सुमन पाटीदार, सरदार पटेल युवा संगठन के जिलाध्यक्ष नारायण पाटीदार सहित जिला बड़वानी की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के अध्यक्ष, तीनों तहसील संगठनों के पदाधिकारी, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

अपने आशीर्वचन में शास्त्री स्वामी सत्यप्रकाश जी ने आगामी परिचय सम्मेलन की सफलता के लिए शुभकामनाएं देते हुए समाज में एकता, संस्कार और संगठन को मजबूत करने का संदेश दिया। मुख्य प्रायोजक डॉ. संजय पाटीदार ने अपने संबोधन में समाजहित में किए जा रहे इस नवाचार की सराहना करते हुए सरदार पटेल युवा संगठन, मनावर की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। वहीं सह-प्रायोजक डॉ. विकास पाटीदार ने सम्मेलन की सफलता के लिए अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

जिलाध्यक्ष रामनारायण मोदी ने समाज के सभी बंधुओं से अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित कर आगामी परिचय सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया। युवा संगठन के अध्यक्ष पियूष पाटीदार ने बताया कि अखिल भारतीय पाटीदार समाज युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन 04 अक्टूबर 2026 (रविवार) को मनावर में किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि प्रतिभागियों के आवेदन एवं पंजीयन की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से “अपना पाटीदार” मोबाइल एप विकसित किया गया है। इसके माध्यम से युवक-युवतियां अपने मोबाइल से स्वयं ऑनलाइन पंजीयन कर सकेंगे। एप की लिंक शीघ्र ही समाज के विभिन्न व्हाट्सऐप समूहों में उपलब्ध कराई जाएगी तथा जल्द ही इसे प्ले स्टोर पर भी उपलब्ध कराया जाएगा। इस अवसर पर उपस्थित समाजजनों ने इस डिजिटल पहल का स्वागत करते हुए इसे समाज को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सराहनीय कदम बताया।

उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी पत्रकार दिनेश पटेल ने दी।