विभाग एवं खेल व युवा कल्याण विभाग के तत्वाधान में शासन द्वारा चलाए जा रहे हैं नशे से दूरी है जरूरी 2.0 जन जागरूकता अभियान अंतर्गत आर एन ए स्कूल खेल मैदान पिपरिया नियमित अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों ने नशा मुक्त रहने एवं समाज में नशे की कुरीतियों को दूर करने की शपथ ली । पुलिस विभाग से सहायक उप निरीक्षक पर्वत सिंह ने खिलाड़ियों को नशे के दुष्परिणाम बताकर नशे से दूर रहने के लिये प्रेरित किया। खिलाड़ियों के मध्य फुटबॉल एवं रग्बी के मैत्री मैच भी खेला गया। कार्यक्रम में हेड कांस्टेबल अरुण कुमार जूदेव, कांस्टेबल गुरुप्रसाद , विकासखंड खेल प्रभारी अरविंद शर्मा, समन्वयक खेल एवं युवा कल्याण प्रीतम सिंह पुर्विया, खेल प्रशिक्षक सचिन पुर्विया, आशीष प्रजापति, हिमांशु कहार, भूपेंद्र विश्वकर्मा , भरतजी पटेल, वृंदा यादव उपस्थित रहे।
0 1 minute read

