

रिपोर्टर : दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। देश में अंत्योदय व सुशासन की कल्पना को चरितार्थ कर भारतीय राजनीति को नई दिशा देने वाले हमारे प्रेरणास्रोत पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101 वीं जयंती पर भारतीय जनता पार्टी धार ग्रामीण जिले के कार्यकर्ताओं ने 21 मंडलों के बूथ स्तर पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नमन किया। अटल जी ने राष्ट्र को सर्वोपरि मान राष्ट्रसेवा को अपने जीवन का ध्येय बना लिया था। अद्भुत वक्तव्य कला के धनी अटल जी ने अपने बेदाग राजनीतिक जीवन से राजनीति में उच्च आदर्श स्थापित किये। भाजपा जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार ने अटल जी के जन्म शताब्दी वर्ष पर कहा कि भारतीय राजनीति के प्रखर स्तंभ, पूर्व प्रधानमंत्री एवं ‘भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जयंती पर उन्हें सादर नमन करते हुए कहा कि विचारधारा के प्रति अटूट निष्ठा और मूल्य-आधारित राजनीति के माध्यम से अटल जी ने देश में विकास एवं सुशासन के एक नए युग की नींव रखी। अटल जी उस चेतना के प्रतीक थे, भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर, माल्यार्पण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी मंडलों की बूथ स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके छाया चित्रों पर माल्यार्पण किया। भाजपा (धार) ग्रामीण जिले का कार्यक्रम नगर पालिका परिसर में हुआ।

भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म शताब्दी स्मृति वर्ष के अवसर पर प्रदर्शनी कार्यक्रम शुभारंभ भाजपा के वरिष्ठ, पूर्व सांसद छतरसिह दरबार एवं भाजपा धार ग्रामीण जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार, अटल स्मृति प्रदर्शनी संयोजक नगर पालिका अध्यक्ष अजय पाटीदार द्वारा दीप प्रज्वलित कर अटल जी को श्रद्धापूर्वक नमन कर अटल स्मृति प्रदर्शनी अवलोकन किया।

कार्यक्रम में पूर्व सासंद छतरसिंह दरबार, भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार, नगर परिषद अध्यक्ष अजय पाटीदार, वरिष्ठ भाजपा नेता नारायण सोनी, जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम मुकाती, सौरभ शर्मा, पूर्व नपा अध्यक्ष पन्नालाल पाटीदार, नगर मंडल अध्यक्ष मोनू पाटीदार, सोहन सोलकी, भाजपा के वरिष्ठ समीरमल जैन, पार्षद लोकेश मुकाती, महिला मोर्चा जिला महामंत्री सोनाली श्रीवास्तव, पिंकी वास्केल, आशीष चौबे, सहित भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि मौजूद रहें। कार्यक्रम में अटल जी के राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान को स्मरण करते हुए उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।
