
शराब बंदी कानून की पोल खोलती, बरामद देशी शराब की कई बोतलें
नाली में से बांस के सहारे कई शराब से भरी बोतलें बरामद की गई
संवाददाता। रणजीत कुमार। जहानाबाद। बिहार सरकार तत्वाधान में जारी मध्यनिषेध कानून के अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु एंटी लिक्विड टास्क फोर्स के द्वारा टेनिबिघा मुसहरी में सघन छापेमारी किया गया जहां स्थित नाली में से बांस के सहारे कई शराब से भरी बोतलें बरामद की गई। विदित हो कि मद्यनिषेध कानून के अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु एंटी लिक्विड टास्क फोर्स का गठन किया गया है ताकि जिले में पूर्ण शराब बंदी लागू किया जा सके परंतु एक्साइज पुलिस की विफलता के कारण आए दिन विभिन्न स्थानों से देशी शराब बरामद की जा रही है जो शराब बंदी कानून की पोल खोलती नजर आ रही है।